'वो भी बोल रहा है, जिसकी कोई औकात नहीं'; श्वेता तिवारी संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के विशाल आदित्य; दी नसीहत
Vishal Aditya On Dating Rumors: विशाल आदित्य सिंह का नाम श्वेता तिवारी से जोड़ा जाता है। हाल ही में एक्टर ने ऐसी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों को नसीहत दी है।
विस्तार
एक्टर विशाल आदित्य सिंह को हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया। हालांकि, अब वे शो से बाहर हो आ चुके हैं। विशाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर उनका नाम चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी से जोड़ा जाता है। इनके लिंकअप की अफवाहों के बीच ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं। इस तरह की चर्चाओं पर हाल ही में विशाल ने नाराजगी जाहिर की है।
विशाल आदित्य सिंह ने क्या कहा?
विशाल आदित्य सिंह ने अपनी निजी जिदंगी को लेकर कई बातें शेयर कीं। इसी में उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ नाम जोड़े जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। श्वेता तिवारी के साथ लिंकअप की खबरों पर विशाल ने कहा, 'सोशल मीडिया है। यहां कोई कुछ भी बोल सकता है। इसके चलते वह इंसान भी बोल रहा है, जिसकी कोई औकात नहीं है'।
ट्रोल करने वालों को मजा चखाएंगे विशाल!
विशाल आदित्य सिंह ने टेली चक्कर के साथ बातचीत में श्वेता के साथ अफेयर और शादी की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोल्स को लताड़ा। उन्होंने कहा कि अगर कोई सामने आकर इस सब के बारे में बोलेगा तो वे उसे फाड़ के रख देंगे। एक्टर ने कहा, 'अगर कोई बोले मैं गोरे गांव फर्स्ट डिपो के सामने खड़ा हूं। मैं बोलूंगा कि वहीं रह। मैं वहीं आता हूं और फिर मजा आएगा'।
'श्वेता को मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं'
विशाल के मुताबिक, श्वेता तिवारी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। अभिनेत्री से उन्हें मॉम बोलने में दिक्कत नहीं है। विशाल ने कहा, 'श्वेता तिवारी जी मेरी इतनी अच्छी दोस्त हैं कि मुझे उन्हें तिवारी जी बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी दोस्ती इतनी मजबूत है कि मुझे उनसे मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं है। अगर आपको लगता है कि उनको मॉम का दर्जा देने की जरूरत नहीं है। वे मेरी मां नहीं हैं'।
एक्टर ने आगे कहा कि हाथी अपनी चाल चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं। लोग चाहे जो भी कहें, इससे उनका रिश्ता खराब नहीं होने वाला।
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं। उनकी बेटी पलक तिवारी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। श्वेता तिवारी की दो शादी हो चुकी हैं। पहली शादी राजा चौधरी से हुई, जिनके साथ उनकी बेटी पलक है। दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई, जिनके साथ बेटा रेयांश है। हालांकि, राजा और अभिनव दोनों से श्वेता का तलाक हो चुका है।