फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vir Das earn third International Emmy nomination for Fool Volume and Real Kashmir Football Club also nominated

एमी पुरस्कार: वीर दास की 'फूल वॉल्यूम' को मिला नामांकन; मानव कौल की 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' भी रेस में शामिल

Thu, 24 Sep 2026 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Sep 2026 08:37 AM IST
सार

International Emmy Award: वीर दास को 'फूल वॉल्यूम' के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिला है। यह उनका तीसरा एमी नामांकन है। उनके अलावा वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने भी नामांकन हासिल किया है।

विज्ञापन
Vir Das earn third International Emmy nomination for Fool Volume and Real Kashmir Football Club also nominated
'फूल वॉल्यूम'-'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को उनके कॉमेडी स्पेशल 'वीर दास- फूल वॉल्यूम' के लिए तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन मिला है। इसके साथ ही, वे प्रतिष्ठित टेलीविजन अवॉर्ड्स के लिए तीन नॉमिनेशन पाने वाले पहले भारतीय परफॉर्मर बन गए हैं। उनके अलावा इस साल मानव कौल की सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' भी नामांकन पाकर रेस में शामिल हो गई है।

विज्ञापन

साल 2023 में वीर दास ने जीता था एमी अवॉर्ड
वीर दास की बात करें, तो उन्हें इससे पहले साल 2021 में उनके स्पेशल 'वीर दास- फॉर इंडिया' के लिए कॉमेडी कैटेगरी में इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन मिला था। साल 2023 में 'वीर दास- लैंडिंग' के साथ उन्हें फिर से नॉमिनेशन मिला और उन्होंने कॉमेडी के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीता भी था। वहीं, साल 2024 में वीर दास ने सेरेमनी को होस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vir Das earn third International Emmy nomination for Fool Volume and Real Kashmir Football Club also nominated
'फूल वॉल्यूम' - फोटो : सोशल मीडिया

नॉमिनेशन पर क्या बोले वीर दास?
कॉमेडियन ने नामांकन मिलने के बाद कहा, 'कॉमेडी स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' नाम के शो के लिए इंटरनेशनल एमी के लिए नॉमिनेट होना वाकई बहुत अनोखी और अजीब बात है। यह स्पेशल शो उस समय बना था, जब मेरी आवाज सचमुच चली गई थी। इसलिए, जो चीज खामोशी से शुरू हुई थी, उसे इतनी दूर तक पहुंचते देखना बहुत ही कमाल है और अवास्तविक लगता है'।
उन्होंने आगे कहा, 'भारत के लिए ही मैंने पहली बार समझा कि हमारी कॉमेडी को ग्लोबल स्टेज पर जगह मिल सकती है। 'लैंडिंग' ने मुझे एमी दिलाया और अब 'फूल वॉल्यूम' ने मुझे फिर से उस चर्चा में शामिल कर दिया है'। 

विज्ञापन

दर्शकों और फैंस को कहा शुक्रिया
वीर दास ने नॉमिनेशन के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अपनी टीम और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'जब हमने पहला शो बनाया था, तब मैंने तीन नॉमिनेशन के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। इसलिए, मैं बस इस बात का लुत्फ उठा रहा हूं कि 'फूल' की आवाज और तेज होती जा रही है'। बता दें कि 'वीर दास- फूल वॉल्यूम' जुलाई 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

Vir Das earn third International Emmy nomination for Fool Volume and Real Kashmir Football Club also nominated
'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' - फोटो : सोशल मीडिया

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को किस श्रेणी में नामांकन मिला?
सोनी लिव की स्पोर्ट्स-ड्रामा सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में नॉमिनेशन मिला है। इस सीरीज को 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया है।
इस सीरीज के जरिए कश्मीर, फुटबॉल और वहां के लोगों की जिंदगी से जुड़ी इस कहानी को दुनियाभर में पहचान मिली है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर यह सीरीज दो ऐसे लोगों की अनोखी कहानी है, जिन्होंने बिल्कुल शुरुआत से एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने 20 ऐसे पक्के इरादे वाले खिलाड़ियों को एक साथ किया, जिन्हें पहले कम आंका गया था। खेल के प्रति उनके जुनून को हिम्मत, त्याग और उम्मीद की कहानी में बदल दिया। यह सीरीज दिसंबर 2025 में सोनी लिव पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed