फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikrant Massey Faced challenges during shooting driving scene at night in Blackout says it was daunting task

Vikrant Massey: विक्रांत को रातभर करनी पड़ी थी 'ब्लैकआउट' के इस सीन की शूटिंग, बोले- चुनौतीपूर्ण टास्क था ये

Wed, 12 Jun 2024 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jun 2024 12:42 PM IST
सार

देवांग भावसार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मौनी रॉय, छाया कदम और सुनील ग्रोवर भी हैं। 'ब्लैकआउट' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो पुणे की सड़कों के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है।

विज्ञापन
Vikrant Massey Faced challenges during shooting driving scene at night in Blackout says it was daunting task
ब्लैकआउट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते वर्ष फिल्म '12वीं फेल' के लिए खूब तारीफें लूटने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लैकआउट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हुई है। क्रिटिक्स से इसे खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दर्शकों से भी इसे मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। हाल ही में विक्रांत ने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मजेदार रही, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियां भी सामने आईं।
विज्ञापन

Blackout Movie Review: 12वीं फेल की कमाई विक्रांत मैसी ने ब्लैकआउट में गंवाई, मौनी रॉय, छाया कदम भी काम न आईं
विज्ञापन


क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में हैं विक्रांत
देवांग भावसार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मौनी रॉय, छाया कदम और सुनील ग्रोवर भी हैं। 'ब्लैकआउट' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो पुणे की सड़कों के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है। विक्रांत इसमें क्राइम रिपोर्टर के रोल में हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी ने बताया कि इस फिल्म में एक सीन के लिए उन्हें रातभर गाड़ी चलानी पड़ी। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Varalaxmi Wedding: ‘हनुमंतु’ की बहन की तय हो गई शादी, जानिए कब, कहां और किसको पहनाएंगी वरमाला

रातभर करनी पड़ी थी शूटिंग
विक्रांत ने कहा कि एक सीन के लिए उन्होंने रातभर गाड़ी चलाई और बारिश के चलते गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो गया था। इससे काफी मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश की वजह से शूटिंग के दौरान  कई टेक भी लेने पड़े। और इस चक्कर में रातभर गाड़ी चलानी पड़ी। फिल्म 'ब्लैकआउट' में कई कार चेज सीन्स हैं और इन सभी की रात में शूटिंग हुई है। शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा, 'शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आया, लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण टास्क था, क्योंकि हमें पूरी रात शूटिंग करनी थी। भारी बारिश और रात के अंधेरे की वजह से यह मुश्किल था'।
Anurag Kashyap: 'सरकार ऐसी फिल्मों का समर्थन नहीं करती, बस श्रेय लेती है', कान में पायल की जीत पर बोले अनुराग

पूरी क्रू के लिए मुश्किल था अनुभव
विक्रांत ने कहा कि कभी-कभी कार का वाइपर काम नहीं करता था। हर बार कार में बैठने से पहले 360 डिग्री चेक करना पड़ता था, ताकि तय हो सके कि सारे कैमरे ठीक से लगे हैं। हर इक्विपमेंट अपनी जगह पर है। इस दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल इक्विपमेंट को बचाना था। यह केवल एक्टर्स के लिए ही नहीं, बल्कि क्रू के लिए भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पूरी रात आप शूटिंग करते हैं, जो मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है और यह आपका बॉडी साइकल बदल देता है। रोड ब्लॉकिंग, एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करना और कारों को क्रैश करना मुश्किल था।'
Kartik Aaryan: फीस से टीडीएस कटने पर तंग हो जाते थे कार्तिक, पहली फिल्म और विज्ञापन की कमाई सुन रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed