फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikram bhatt film Haunted 3D Ghosts of the past teaser released

Haunted 3D Sequel Teaser: विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी’ पार्ट 2 का टीजर रिलीज, दिखी भूतिया महलों की कहानी

Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

Haunted 3D Ghosts of The Past Teaser Released: विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’ का टीजर रिलीज हो गया है। एक बार फिर से दर्शकों को भूतिया महलों की कहानी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Vikram bhatt film Haunted 3D Ghosts of the past teaser released
हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @thevikrambhatt

विस्तार

विक्रम भट्ट के निर्देशन में साल 2011 में हॉन्टेड 3डी फिल्म रिलीजी हुई थी। अब उसी फिल्म का दूसरा भाग आ रहा है  ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में एकबार फिर से मिमोह चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


खौफनाक टीजर रिलीज 
'हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट' फिल्म का 1 मिनट 20 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया है। इसकी शुरुआत काले घने जंगलों से होती है। इसके बाद मिमोह चक्रवर्ती कार में बैठकर एक भूतिया बंगले में जाते हैं, जो बेहद ही डरावना है। इसके बाद वहां अजीब-अजीब सी घटनाएं होती हैं। टीजर से लग रहा है फिल्म दर्शकों को डरा सकती है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh: अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस के उड़े होश; बोले- 'फायर है...'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikram Bhatt (@thevikrambhatt)


कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ ‘मिमोह’ और चेतना पांडे नजर आएंगे। 'राज', '1920' जैसी हॉरर फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर विक्रम भट्ट इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा किया जा रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon: यूएनएफपीए ने कृति सेनन को बनाया लैंगिक समानता का एम्बेस्डर, बोलीं- ‘घर से होती है शुरुआत’

ये फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का पार्ट 2 है
आपको बताते चलें कि ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’ फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' की ही सीक्वल है। इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अचिंत कौर और आरिफ जकारिया की भी अहम भूमिका थी। यह पहली भारतीय स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed