फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Varma opens up on battling depression Ira Khan helped him heal

पिता से अच्छे नहीं थे रिश्ते, घर छोड़ने के बाद अवसाद में थे विजय वर्मा; सुपरस्टार की बेटी ने की थी मदद

Sat, 08 Nov 2025 10:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Nov 2025 10:59 PM IST
सार

Vijay Varma On Depression: अभिनेता विजय वर्मा ने बताया है कि वह एक समय में अवसाद में थे। अवसाद से बाहर आने में उनकी एक लड़की ने मदद की।

विज्ञापन
Vijay Varma opens up on battling depression Ira Khan helped him heal
विजय वर्मा, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय वर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी जिंदगी के एक अहम पहलू के बारे में बात की है। उन्होंने अवसाद से अपनी लड़ाई और पारिवारिक कलह से उबरने के बारे में बताया है।
विज्ञापन


पिता से अच्छे रिश्ते नहीं थे
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर, विजय ने बताया कि उनके संघर्षों की शुरुआत बचपन से ही हो गई थी। उनके पिता के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। विजय ने पिता के बारे में बताया 'वह बहुत ही भड़कीले और गुस्सैल थे। वह मुझसे प्यार करते थे, लेकिन वह मुझसे बहुत सी ऐसी चीजें चाहते थे, जो मैं नहीं चाहता था। मेरा करियर, मेरे दोस्त, यहां तक कि मैं अपना समय कैसे बिताता हूं, मेरी हर बात उन्हें परेशान करती थी।'
विज्ञापन

विजय ने घर छोड़ा
विजय ने बताया 'मेरे पिता चाहते थे कि मैं खानदानी कारोबार करूं, लेकिन उनके स्वभाव की वजह से यह आसान नहीं था। मैं जितना विरोध करता, उनका गुस्सा उतना ही बढ़ता जाता।' एफटीआईआई में दाखिला मिलने के बाद विजय ने घर छोड़ दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: वीकएंड पर फिर बढ़ा 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से मिल रही कड़ी चुनौती

Vijay Varma opens up on battling depression Ira Khan helped him heal
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsvijayvarma
अकेले हो गए थे विजय
2020 के लॉकडाउन के दौरान, अकेलेपन ने विजय के अंदर की उथल-पुथल को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में बिल्कुल अकेला था। इस ठहराव ने मुझे एहसास दिलाया कि लगातार काम के पीछे भागते हुए मैं कितना अकेला हो गया था।' इसी दौरान आमिर खान की बेटी आयरा खान ने उनकी बिगड़ती हालत देखी और उन्हें वर्कआउट सेशन में शामिल होने के लिए राजी किया।
विज्ञापन

Vijay Varma opens up on battling depression Ira Khan helped him heal
फातिमा और विजय वर्मा - फोटो : एक्स
परिवार छोड़ने का अफसोस
विजय ने बताया कि उन्हें पता चला कि वह गंभीर अवसाद और चिंता में थे। थेरेपी और योग के जरिए उन्हें कुछ राहत मिली।
उन्होंने कहा, 'घर छोड़ने का आज भी अफसोस होता है। मैंने अपना परिवार छोड़ दिया और एक दशक तक अकेले संघर्ष किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।'

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
विजय वर्मा जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख होंगी। यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed