फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda and prakash raj issues clarification statement amid illegal betting app allegation

Illegal Betting App: सट्टेबाजी एप मामले में विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज ने दी सफाई, जानिए आरोपों पर क्या कहा?

Fri, 21 Mar 2025 08:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 21 Mar 2025 08:07 AM IST
सार

Illegal Betting App: तेलंगाना पुलिस द्वारा राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों के खिलाफ सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज ने मामले पर अपना पक्ष रखा है।

 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda and prakash raj issues clarification statement amid illegal betting app allegation
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कथित तौर पर सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगने के बाद गुरुवार को अभिनेता विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी और जुए के ऐप को बढ़ावा देने के आरोपों पर एक स्पष्टीकरण जारी किया।

विज्ञापन


विजय देवरकोंडा की टीम ने क्या कहा?
विजय देवरकोंडा की टीम ने एक बयान जारी करते हुए साफ किया कि अभिनेता ने कौशल-आधारित खेलों के लिए एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कंपनी के साथ एक अनुबंध किया और उन क्षेत्रों में कंपनी का समर्थन किया, जहां ऑनलाइन कौशल-आधारित खेलों को कानूनी रूप से अनुमति दी गई थी। बयान में लिखा गया, "यह जनता और सभी संबंधित पक्षों को सूचित करने के लिए है कि विजय देवरकोंडा ने आधिकारिक तौर पर कौशल-आधारित खेलों के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में सेवा करने के सीमित उद्देश्य के लिए एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। उनका समर्थन केवल उन क्षेत्रों तक ही सीमित था जहां ऑनलाइन कौशल-आधारित खेलों को कानूनी रूप से अनुमति है।" 

विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, "यह साफ करना महत्वपूर्ण है कि कौशल-आधारित खेल, जिसमें रम्मी जैसे ऑनलाइन गेम शामिल हैं, जिनको भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बार-बार जुए या गेमिंग से अलग माना जाता है। अदालत ने माना है कि ऐसे खेलों में मौके के बजाय कौशल शामिल होता है, जो उन्हें कानूनी रूप से स्वीकार्य बनाता है।" बयान में यह भी कहा गया कि विजय देवरकोंडा की कानूनी टीम किसी भी समझौते में प्रवेश करने से पहले उसकी समीक्षा करती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि ए23 गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ उनका समझौता साल 2023 में ही समाप्त हो गया और अभिनेता ब्रांड से जुड़े नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश राज वीडियो जारी कर दी सफाई
मामले के सामने आने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने भी अपना पक्ष रखा। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना  एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने गेमिंग ऐप के लिए विज्ञापन करने की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में इसे जारी रखने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें यह सही नहीं लगा। अभिनेता ने वीडियो में कहा, "मुझे पुलिस स्टेशन से या किसी भी तरह के समन से कुछ नहीं मिला है और जब ऐसा होगा तो मैं पहुंच जाऊंगा, लेकिन मुझे लगता है कि जवाब देना और आपके लिए चीजें साफ करना मेरी जिम्मेदारी है।" 


कुछ महीनों में ही छोड़ दिया विज्ञापन
अभिनेता ने आगे कगा, “साल 2016 में लोगों ने मुझसे एक गेमिंग ऐप के लिए संपर्क किया और मैंने इसे किया। हालांकि, कुछ महीनों के भीतर मुझे लगा कि यह सही नहीं है। लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने इसे एक साल के अनुबंध तक किया। इसके तुरंत बाद जब उन्होंने इसे रिन्यू करना चाहा तो मैंने मना कर दिया।” प्रकाश राज ने दावा किया कि उन्होंने तब से कोई विज्ञापन नहीं किया है। उन्होंने कहा, "यह लगभग 8-9 साल पहले हुआ था और तब से मैंने ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने वाले कोई भी विज्ञापन नहीं किए हैं।” व्यवसायी पीएम फणींद्र सरमा की शिकायत के बाद हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में तेलंगाना पुलिस ने प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मांचू लक्ष्मी जैसी हस्तियों सहित 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed