फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky kaushal shared sambhaji maharaj character preparation pic before release of Chhaava

Chhaava: संभाजी महाराज के किरदार के लिए विक्की ने की कड़ी मेहनत, ‘छावा’ के रिलीज से पहले शेयर की तस्वीरें

Sun, 09 Feb 2025 07:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 07:07 PM IST
सार

Chhaava:  विक्की कौशल ने अपनी फिल्म ‘छावा’ के रिलीज से पहले किरदार के लिए तैयार होने की कड़ी मेहनत को साझा किया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों की सीरीज साझा की, जिसमें वह संभाजी के किरदार को लिए खुद को तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Vicky kaushal shared sambhaji maharaj character preparation pic before release of Chhaava
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिनेता फिल्म को प्रमोशन में जोर-शोर से जुट गए हैं। हाल ही में विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयार होने और इसके लिए की गई मेहनत की झलक साझा की। 

विज्ञापन


विक्की ने साझा की तस्वीरों की सीरीज
अभिनेता ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मराठा योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका निभाने की अपनी तैयारी के पीछे के पलों को साझा किया। तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर करते हुए लिखा, "अच्छे पुराने ‘छावा’ की तैयारी के दिन! 14 फरवरी को आप सभी से मिलूंगा। दुनिया भर में एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है!" इन तस्वीरों में विक्की कौशल के कठोर शारीरिक और युद्ध प्रशिक्षण की झलक भी दिखी है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)




यह खबर भी पढ़ें: Subedaar: अनिल कपूर ने पूरी की 'सूबेदार' की शूटिंग, सेट की झलकियां साझा कर लिखा भावुक नोट


पटना में लिट्टी चोखा का आनंद उठाया
विक्की कौशल अपनी इस फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का भी आनंद उठाया। अभिनेता को सड़क के किनारे एक स्टॉल पर ‘लिट्टी चोखा’ खाते हुए देखा गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं??? गरदा उड़ा दिया।"

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



यह खबर भी पढ़ें: Ed Sheeran: बंगलूरू में एड शीरन के स्ट्रीट शो पर पुलिस ने लगाई रोक, सिंगर के खिलाफ शिकायत पर लिया गया एक्शन


‘छावा’ स्टार कास्ट
विक्की की आगामी फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed