Ed Sheeran: बंगलूरू में एड शीरन के स्ट्रीट शो पर पुलिस ने लगाई रोक, सिंगर के खिलाफ शिकायत पर लिया गया एक्शन
Ed Sheeran Street Show: ब्रिटिश सिंगर एड शीरिन के बेंगलुरू में स्ट्रीट शो पर पुलिस ने रोक लगा दी है। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला दिया है।
विस्तार
लोकप्रिय ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के बंगलूरू में स्ट्रीट शो पर रोक लगा दी गई है। बेगलूरू पुलिस ने रविवार सुबह ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन के शहर में होने वाले लाइव स्ट्रीट परफॉरमेंस को रोक दिया। दरअसल, पुलिस का कहना है कि सिंगर-गीतकार ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। सिंगर के खिलाफ शिकायत पर पुलिस ने शो पर रोक लगाई।
क्यों रुकवाया शो?
शीरन ने शनिवार रात को बंगलुरू में परफॉर्म किया। आज रविवार शाम को एक बार फिर वे शहर में मंच पर आएंगे। शो के दौरान शीरन के लिए फैंस क्रेजी दिखे और उनमें गजब का उत्साह नजर आया। मगर, शो की अनुमति नहीं होने के चलते पुलिस ने उनका शो रुकवा दिया।
पुलिस ने खींच दीं केबल
शीरन ने माइक्रोफोन पर कहा, 'हम एक से ज्यादा गाने बजाने वाले थे, लेकिन हमें एक ही गाना परफॉर्म करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने अपना चर्चित गाना 'शेप ऑफ यू' गिटार पर बजाने से पहले यह बात कही। इससे पहले कि सिंगर अपना गाना पूरा कर पाते, एक पुलिसकर्मी ने आकर शीरन के माइक्रोफोन और गिटार से अटैच केबलें खींच दीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सूरज बड़जात्या की डेब्यू सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- 'यह कुछ खास है'
पुलिस बोली- सार्वजनिक उपद्रव की शिकायत की गई
कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शीरन बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे, इसलिए उन्हें रोकना पड़ा। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पुलिस वहां इसलिए पहुंची क्योंकि किसी ने सार्वजनिक उपद्रव की शिकायत की थी'। उन्होंने कहा कि यदि संगीतकार और उनकी टीम के पास परमिट था तो वे इसे पुलिस को दिखा सकते थे। चर्च स्ट्रीट बंगलूरू का एक व्यस्त इलाक है, जो अपनी नाइटलाइफ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Maro Dev Bapu Sevalal Song: सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता का नया गाना रिलीज, बंजारा लुक में आईं नजर