फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky kaushal father sham kaushal shares his happiness after becoming grand father

विक्की कौशल के पिता ने किया जूनियर कौशल का जिक्र, बोले- बच्चों पर ऊपरवाले की मेहरबानी बनी रहे

Sat, 08 Nov 2025 09:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 09:59 AM IST
सार

Vicky Kaushal Father Sham Kaushal: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बीते दिन शुक्रवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी पर अभिनेता के पिता शाम कौशल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Vicky kaushal father sham kaushal shares his happiness after becoming grand father
विक्की कौशल अपने पिता शाम कौशल के साथ - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल कटरीना-विक्की के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया। इस खबर को सुन मनोरंजन जगत में खुशियों की लहर छा गई और सभी इस जोड़े के बधाई देते दिख रहे हैं। अब अभिनेता विक्की कौशल के पिता-एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दादा बनने पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने ईश्वर को शुक्रिया अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

‘दादा बनकर बहुत खुश हूं’
एक्शन निर्देशक शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कल से मैं भगवान का अपने परिवार पर इतनी कृपा करने के लिए जितना भी धन्यवाद करूं, वह उनकी कृपा के मुकाबले कम ही है। भगवान बहुत दयालु रहे हैं। ईश्वर की कृपा मेरे बच्चों और सबसे छोटे कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश हैं और बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं। दादा बनकर बहुत खुश हूं। भगवान सबका भला करें।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sham Kaushal (@shamkaushal09)

चार साल बाद बने माता-पिता
आपको बताते चलें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब शादी के लगभग चार साल बाद दोनों ने बेबी बॉय के रूप में अपने बच्चे का स्वागत किया है।

यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में होगा हंगामा, सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल की पोल; बोले- ‘भैया से सैयां पर…’

शाम कौशल का वर्कफ्रंट
शाम कौशल फिल्मों के एक्शन निर्देशक हैं। पहले उन्होंने स्टंटमैन के रूप में काम किया। 1990 से उन्होंने एक्शन निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में योगदान दिया है। एक एक्शन निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म इंद्रजालम (1990) थी, जो एक मलयालम फिल्म थी। इसके अलावा बॉलीवुड में, शाम कौशल ने गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), भाग मिल्खा भाग (2013), पीके (2014), पद्मावत (2018), संजू (2018), टाइगर जिंदा है (2017) और सिम्बा (2018) जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशक के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed