{"_id":"66449cd60f369703fe042f0f","slug":"vicky-kaushal-celerates-his-36th-birthday-on-this-special-day-know-about-his-carrer-life-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal Birthday: 36 के हुए विक्की कौशल, एक छोटे से चॉल से निकल इंडस्ट्री में बनाई पहचान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal Birthday: 36 के हुए विक्की कौशल, एक छोटे से चॉल से निकल इंडस्ट्री में बनाई पहचान
Thu, 16 May 2024 07:27 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 16 May 2024 07:27 AM IST
सार
विक्की कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग के दमपर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर नजर डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्की कौशल का नाम आज टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शूमार होता है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए विक्की को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विक्की पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के चॉल में हुआ था, जहां उनका बचपन बहुत ही छोटे कमरे में गुजरा था। लेकिन विक्की ने चॉल से मुंबई तक के सफर में कड़ी मेहनत करके आज वो मुकाम हासिल किया है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता।
इस फिल्म से मिली पहचान
विक्की कौशल ने 2012 में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद विक्की ने फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' के अलावा कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया, लेकिन 2015 में आई फिल्म 'मसान' में विक्की के काम को काफी सराहा गया। विक्की ने राजी और संजू जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म राजी और संजू में विक्की का साइड रोल ही था, लेकिन इसके बावजूद उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
इस फिल्म ने विक्की को रातोंरात बनाया स्टार
कई फिल्मों में लगातार काम करने के बाद विक्की कि एक्टिंग को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने नई पहचान दिलाई। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म 'उरी' विक्की के करियर की वो फिल्म थी, जिसने रातों रात उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में विक्की के काम की बेहद तारीफ हुई और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विक्की की आने वाली फिल्में
विक्की जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से विक्की की छत्रपति संभाजी महाराज के लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके अलावा विक्की निर्देशक आनंद तिवारी की फिल्म 'बैड न्यूज' में भी नजर आएंगे। 'बैड न्यूज' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं।करण जौहर और अपूर्व मेहता मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।