Bank Janardhan: कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Bank Janardhan Passes Away: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता जनार्दन का रविवार को निधन हो गया। अभिनेता ने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज कन्नड़ अभिनेता जनार्दन का निधन हो गया। रविवार रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अभिनेता ने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेता को ‘बैंक जनार्दन’ के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट के अनुसार, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके प्रशंसकों और कई दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है।
दिल का दौरा पड़ने के बाद से स्वास्थ्य था खराब
अभिनेता को कथित तौर पर साल 2023 में दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्वस्थ थे। समय के साथ उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ दिया। हालांकि, उनके परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और अंतिम संस्कार का विवरण भी अभी तक सामने नहीं आया है।
Veteran comedy actor 'Bank' Janardhan passed away earlier today at the age of 75. Appearing in over 500 films, he left a mark with memorable performances in movies such as 'Tharle Nan Maga', 'Ganesha Subramanya', and 'Shh!'. He was honoured with the Rajyotsava Award in 2023. pic.twitter.com/gYI1b4rDm1
विज्ञापन विज्ञापन— S Shyam Prasad's Movie Page (@SSP_Film_Review) April 14, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा
आखिरी तस्वीर हो रही वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता जनार्दन के निधन के बाद, अस्पताल से अभिनेता की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है। वायर तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर कमजोर और पहचान में ना आने वाली स्थिति में दिख रहे हैं। उनके शरीर में कई ट्यूब लगी हुई थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: शो में चलते-चलते लड़खड़ाईं हिना खान, खुद को संभाला तो फैंस बोले- ‘शेर खान’
500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अभिनेता ने अपने चार दशकों से ज्यादा के करियर में 500 से अधिक फिल्मों और शो में अभिनय किया। उन्हें उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता था। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। उन्हें 'बैंक जनार्दन' का उपनाम भी मिला, क्योंकि उन्होंने कुछ समय के लिए बैंक में भी काम किया था। जनार्दन की कुछ सबसे शानदार फिल्मों में शाह, तरले नान मगा, बेलियप्पा बंगरप्पा, जी बूमबा, गणेश सुब्रमण्य और कौरव शामिल हैं। उन्होंने जोकली, रोबो फैमिली, पापा पांडु और मंगल्या सहित कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।