{"_id":"67a320cd57415c4799099fa0","slug":"veteran-actress-of-south-film-industry-pushpalata-passed-away-in-chennai-2025-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pushpalatha: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेत्री पुष्पालता का 87 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpalatha: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेत्री पुष्पालता का 87 साल की उम्र में निधन
Wed, 05 Feb 2025 01:57 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 PM IST
सार
Pushpalatha: फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साउथ फिल्म की अभिनेत्री रही पुष्पालता का 87 साल की उम्र में चेन्नई में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
विज्ञापन
पुष्पालता
- फोटो : एक्स
विस्तार
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री पुष्पालता का एक लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
फिल्मी जगत में दुख की लहर
बुधवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक खबर आती है, जिसके कारण लोग शोक में डूब जाते हैं। साउथ फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री पुष्पालता लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते आज चेन्नई में 87 साल की उम्र में उनका निधन हो जाता है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Fantastic Four: मार्वल ने 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के पोस्टर को बताया ओरिजिनल, नहीं है एआई का प्रयोग
विज्ञापन
फिल्मी करियर की शुरुआत
पुष्पालता ने साल 1958 में तमिल फिल्म से अपना करियर शुरू किया, जिस फिल्म का नाम 'सेनकोट्टई सिंगम' था। इसके बाद साल 1969 में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा, उस फिल्म का नाम था 'नर्स'। अपने फिल्म सफर के दौरान इन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। पुष्पालता ने साउथ फिल्म के कई कलाकारों का साथ काम किया, जिसमें एमजी रामचंद्रन से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेता शामिल रहे। पुष्पालता सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि वह एक शानदार नर्तकी और निर्माता भी रही।
यह खबर भी पढ़ें: Siddharth Chopra Neelam Wedding: घोड़ी चढ़ने को तैयार प्रियंका के भाई, माता रानी की पूजा के साथ रस्में शुरू
जब पुष्पालता को फिल्म निर्माता से प्यार हो गया
पुष्पालता का शानदार फिल्मी करियर का दौर चल रहा था, उसी समय उन्हें अभिनेता और फिल्म निर्माता एवीएम राजन से प्यार हो गया, फिर उन्होंने इनसे शादी भी कर ली। इनकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक तो तमिल अभिनेत्री महालक्ष्मी हैं।
फिल्मों की दुनिया के बाद आध्यात्म की ओर कदम
फिल्मों में पुष्पालता को आखिरी बार अभिनेत्री के तौर पर साल 1999 में 'पूवसम' फिल्म में देखा गया। इसके बाद उन्होंने अपना मन अध्यात्म और समाज सेवा में लगा दिया था।