{"_id":"66b35c7399fdc32b1706a073","slug":"varun-grover-told-how-writers-are-exploited-in-bollywood-also-talks-about-fee-law-by-screenwriters-association-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun Grover: वरुण ग्रोवर ने बताया कैसे होता है बॉलीवुड में लेखकों का शोषण, एक लेखक को मिली थी सिर्फ इतनी फीस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Grover: वरुण ग्रोवर ने बताया कैसे होता है बॉलीवुड में लेखकों का शोषण, एक लेखक को मिली थी सिर्फ इतनी फीस
Wed, 07 Aug 2024 05:07 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
वरूण ग्रोवर ने एक हालिया साक्षात्कार में बॉलीवुड में लेखकों के शोषण पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन द्वारा बनाए कानूनों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
वरूण ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम @vidushak
विस्तार
गीतकार, स्टैंडअप कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक वरूण ग्रोवर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। वो अपनी कलम से कई शानदार गाने लिख चुके हैं। समय-समय पर अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। उन्हें अक्सर देश-दुनिया की घटनाओं पर जोरदार तंज कसते हुए भी देखा जाता है। हाल ही में, वरुण ग्रोवर ने बॉलीवुड में लेखकों के शोषण को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन
Srijit Mukherji: बांग्लादेश में स्थगित हुई मृणाल सेन की बायोपिक 'पदातिक' की रिलीज, मौजूदा हालात बने कारण
विज्ञापन
लेखक दोस्त को मिले कुल 50 हजार रुपये
वरुण ग्रोवर का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों का शोषण किया जाता है। जिस्ट को दिए साक्षात्कार में अपनी इस बात को समझाने के लिए उन्होंने एक उदाहरण भी दिया। वरूण ने बताया कि उनके एक दोस्त को इंडस्ट्री के बड़े फिल्म फिल्ममेकर की ओर से फिल्म की कहानी और डायलॉग लिखने का काम मिला। हालांकि, पहले केवल संवाद ही लिखने थे। इस काम के लिए उनके दोस्त को केवल 50 हजार रुपये का ही भुगतान किया गया।
विज्ञापन
वरुण ने नहीं बताया नाम
वरुण ने नाम तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने उनके दोस्त को काम दिया था, वो 30 से भी ज्यादा सालों से काम कर रहा है। उसके फैंस उसे मसीहा मानते हैं और वो ज्यादा कमर्शियल फिल्मों के बजाय मध्यम दर्जे की फिल्में बनाता है।
Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने शिवांगी खेडकर से शादी की खबरों का किया खंडन, कहा- वह मेरी अच्छी दोस्त हैं
कानून के मुताबिक इतनी फीस मिलनी चाहिए
वरुण ने बताया कि फीस पर कुछ बातचीत हुई तो उसे 50 हजार से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया था। वरुण ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ने जो कानून बनाया है, उसके मुताबिक डायलॉग लिखने के लिए 12 लाख रुपये से कम का भुगतान नहीं होना चाहिए। वहीं, अगर कोई लेखक डायलॉग और कहानी दोनों लिखता है तो उसे लगभग 20 लाख रुपये से कम की फीस नहीं देनी चाहिए।
Vedaa Song Mummy Ji: 'वेदा' का आइटम सॉग 'मम्मी जी' हुआ रिलीज, मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से लगाई आग