फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Grover Sarcastic Remark on Indias Got Latent Controversy Details Inside

Varun Grover: जिसका नाम पोर्न स्टार जैसा हो, उसका शो तो…, वरुण ग्रोवर ने नए शो में जड़ा सिक्सर

Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
सार

Varun Grover: हाल ही में वरुण ग्रोवर ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान वीडियो रिकॉर्ड न करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Grover Sarcastic Remark on Indias Got Latent Controversy Details Inside
वरुण ग्रोवर - फोटो : एक्स

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन, गीतकार और निर्देशक वरुण ग्रोवर ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' और रणवीर अलाहाबादिया की विवादास्पद बयान पर खास अंदाज में टिप्पणी की है। इस पूरी स्थिति पर व्यंग्य करते हुए वरुण ने कहा कि जिन्होंने कभी उन्हें राजनीति पर अपने कॉमेडी शो में बात न करने का सुझावा दिया था, वही अब खुद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

Saira Banu: एआर रहमान की पूर्व पत्नी को करानी पड़ी सर्जरी, सायरा बानो के स्वास्थ्य पर आया अपडेट

विज्ञापन

वरुण ग्रोवर ने क्यों कही ये बात

वरुण ग्रोवर ने अपने परफॉर्मेंस का एक क्लिप एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, "वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी है, क्योंकि यही तो कॉमेडी की दुनिया का तरीका है, है ना? यह नया मटेरियल है, इसमें एक पूरा प्रोसेस है। हम तीन-चार महीने नया कंटेंट लिखते हैं और फिर वह एक घंटे का शो बनता है। फिर हम उस शो के साथ भारत भर में टूर करते हैं। जब टूर लगभग खत्म हो जाता है तो हम उसे रिकॉर्ड करते हैं, यूट्यूब पर डालते हैं और फिर जेल जाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी ने खोली स्टार्स के पीआर गेम की पोल, ‘पिंक’ फिल्म की को-एक्ट्रेस का जिक्र किया



कॉमेडी शो में किया कटाक्ष

वरुण ने आगे कहा, "इसमें एक प्रक्रिया है। आपको इस प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहिए... तो प्लीज, रिकॉर्ड मत करो। मैं नहीं चाहता कि मैं आपके फोन की छह एमबी के वीडियो से जेल जाऊं। कम से कम अपने हाई-क्वालिटी वीडियो की वजह से जेल जाऊं, मुझे भी थोड़ी इज्जत मिले।" फिर उन्होंने मजाक करते हुए कहा, "मैं छह एमबी के वीडियो की वजह से यह नहीं कहना चाहता कि यह मैं नहीं हूं यह समय रैना है।"


इंडियाज गॉट लैटेंट की वजह से चर्चा में अल्लाहबादिया

गौरतलब है कि रणवीर अल्लाहबादिया इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण विवादों में हैं। शो में एक प्रतियोगी से किए गए सवाल से बड़ी संख्या में लोग नाराज हो गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रणवीर और शो के मेजबान समय रैना के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने रणवीर को गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि, अदालत ने उनकी टिप्पणियों की निंदा की है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed