फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vaibhavi Upadhyaya Death fiance Jay Gandhi emotional post then deleted instagram account After sharing

Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर जय ने वैभवी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट साझा करते ही अकाउंट किया प्राइवेट

Sat, 27 May 2023 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 May 2023 03:25 PM IST
सार

वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने जय गांधी ने वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही पहली बार वैभवी उपाध्याय के साथ वाली तस्वीर को भी शेयर किया।

विज्ञापन
Vaibhavi Upadhyaya Death fiance Jay Gandhi emotional post then deleted instagram account After sharing
वैभवी उपाध्याय का निधन। - फोटो : Instagram

विस्तार

साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मिन का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने महज 32 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को एक्ट्रेस की मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने जय गांधी ने वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही पहली बार वैभवी उपाध्याय के साथ वाली तस्वीर को भी शेयर किया।

विज्ञापन

मंगेतर ने वैभवी के लिखा इमोशनल पोस्ट
गौरतलब है कि वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार बुधवार, 24 मई को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार में जेडी मजीठिया के अलावा गौतम रोडे भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में गौतम को श्मशान घाट पर अपनी आंखों से आंसू पोंछते देखा गया। वैभवी के निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट साझा करने के बाद प्राइवेट किया अकाउंट
हाल ही में, अभिनेत्री वैभवी के मंगेतर जय गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। उस पोस्ट में वैभवी और जय एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ जय ने एक बेहद प्यारा नोट पर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था,' हर रोज हर मिनट मैं तुम्हें याद करता हूं। तुम ऐसे नहीं जा सकती। मैं तुम्हे हमेशा हमेशा के लिए अपने दिल में सेफ रखूंगा। तुम बहुत जल्दी चली गई। RIP मेरी गुंडी। आई लव यू।' इस पोस्ट के साझा करने के कुछ देर बाद ही जय ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया।

City of Dreams 3 Review: कलाकारों की अदाकारी से बची घिसी पिटी कहानी पर बनी सीरीज की साख, कहानी अभी बाकी है

विज्ञापन

एक्सीडेंट को लेकर कही यह बात
कुछ दिन पहले ही इस घटना पर बात करते हुए जय ने एक इंटरव्यू में कहा था,‘हमेशा ऐसा नोशन रहता है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड में रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। हमारी कार रुकी हुई थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं ज्यादा बात करने की सिचुएशन में नहीं हूं, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि लोग यह न समझें कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed