Gulshan Devaiah: जान्हवी के साथ तालमेल वाले बयान पर फैन ने पूछा सवाल, तो गुलशन देवैया ने दिया ये मजेदार जवाब
बीते दिनों 'उलझ' अभिनेता गुलशन देवैया ने कहा था कि जान्हवी के साथ उनका तालमेल उतना बेहतर नहीं रहा था, जिस पर एक फैन ने उनसे मजेदार सवाल किया है। अब इस पर अभिनेता का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता गुलशन देवैया की आगामी फिल्म 'उलझ' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ी है। दोनों कलाकारों एक दूसरे के साथ स्क्रीन पर काफी प्रभावी नजर आ रहे हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान गुलशन देवैया ने कहा था कि सेट पर उनके और जान्हवी के बीच तालमेल ज्यादा बेहतर नहीं बैठा था। इसके बाद अभिनेता से एक फैन ने दिलचस्प सवाल पूछा, जिस पर अभिनेता का जवाब काफी वायरल हो रहा है।
गुलशन ने दिया मजेदार जवाब
अभिनेता के जान्हवी के साथ तालमेल बिठाने वाले बयान के बाद एक फैन ने अभिनेता से एक्स पर एक सवाल पूछा। फैन ने कहा अगर सेट पर दोनों के बीच तालमेल सही नहीं बैठा था, तो स्क्रीन पर दोनों के बीच केमिस्ट्री कैसे इतनी अच्छी लग रही है। इस पर गुलशन ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा," क्योंकि हम पेशेवर अभिनेता है, इसलिए यह हमारा काम है।" बताते चलें कि हाल में ही फिल्म का शौकन नाम से एक गाना रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों के बीच शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।
Bigg Boss OTT 3: 'मानसिक इलाज की जरूरत है', एल्विश के कमेंट पर भड़के अदनान, बेघर होते ही बोले-सिस्टम हैंग होगा
तालमेल नहीं बैठने से शूटिंग पर नही पड़ा असर
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अभिनेता ने जान्हवी के साथ अपनी तालमेल को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, हमारे बीच वैसा तालमेल नहीं था कि बैठे और बातें करने लगे। हम दोनों के बीच इस तरह का कोई बॉन्ड नहीं था। अभिनेता ने आगे कहा था कि भले ही उन्हें जान्हवी के साथ साझा करने के लिए कोई सामान्य रुचि या गतिविधियां नहीं मिलीं, लेकिन इससे उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा, उन्होंने कहा कि उन्हें शूटिंग करते वक्त कुछ अधूरापन सा नहीं लगा।
स्वरा की इस हरकत से नाराज हुईं उनकी लाडली
2 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
'उलझ' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जो एक युवा आईएफएस अधिकारी की कहानी है। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर, रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी जान्हवी कपूर के किरदार के ईर्द-गिर्द घूमती है।
कंगना रणौत ने बजट सत्र से साझा की तस्वीर