फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uk Rider 07 Anurag Dobhal Share Social Media Post About Health Update Amid Family Controversy

यूके राइडर की हालत बेहतर, विवाद और दुघर्टना के कई दिन बाद अनुराग ने परिवार पर फिर कसा तंज; बोले- ‘अनाथ हूं…’

Wed, 18 Mar 2026 08:50 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 08:50 AM IST
सार

Uk Rider 07 Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल का पिछले दिनों कार एक्सीडेंट हुआ। इलाज के दौरान कई बार अनुराग की तबीयत बिगड़ी लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं। अपनी सेहत को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल ने शेयर की है। 

विज्ञापन
Uk Rider 07 Anurag Dobhal Share Social Media Post About Health Update Amid Family Controversy
यूट्यूबर अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal

विस्तार

पारिवारिक विवाद के बाद यूट्यूबर यूके राइडर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट हुआ। बीते दिनों मैनेजर ने बताया था कि अनुराग की हालत गंभीर है। मंगलवार देर रात अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट बताया। साथ ही अपने परिवार पर भी तंज कसा है। 

विज्ञापन


अनुराग ने पोस्ट में क्या कहा? 
मंगलवार देर रात अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह लिखते हैं, ‘कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते पर गया था, वहां से आना नामुकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है।’ इस तरह वह एक्सीडेंट के बाद मिली जिंदगी को एक नई शुरुआत की तरह देख रहे हैं। 

विज्ञापन
 

 



 

Uk Rider 07 Anurag Dobhal Share Social Media Post About Health Update Amid Family Controversy
अनुराग डोभाल और भाई कलम डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal
अपने परिवार पर कसा तंज 
आगे पोस्ट में अनुराग डोभाल अपने परिवार पर तंज भी कसते हैं। दरअसल, पारिवारिक विवाद के बाद ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट के बाद भी परिवार वाले उससे मिलने नहीं आए। शायद इस बात का दुख अनुराग है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा? क्या करूंगा? लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं फिलहाल आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं।’  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)


Uk Rider 07 Anurag Dobhal Share Social Media Post About Health Update Amid Family Controversy
भाई कलम और अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal
क्यों हुआ था अनुराग और परिवार के बीच विवाद 
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' 
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। 

लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ एक्सीडेंट 
अनुराग डोभाल परिवार के साथ हुए विवाद के बार लाइव स्ट्रीम करते हुए कार चला रहे थे। इस दौरान ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हाे गया। इसके बाद कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। लेकिन अनुराग के भाई कलम ने अलग ही कहानी सोशल मीडिया पर बताई, उसने अनुराग को ही दोषी ठहराया, खराब व्यवहार का जिक्र सबके सामने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed