Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने तमन्ना से की सगाई, सुनाई अपनी लव स्टोरी; देखें फोटोज
Mohsin Khan Engagement Photos: टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर दिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। मोहसिन ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा काफी प्राइवेट रखा है। ऐसे में उनकी सगाई की खबर ने फैंस को काफी सरप्राइज कर दिया।
एक्टर ने शेयर की तस्वीरें
तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और रेड टाई में काफी हैंडसम नजर आए। वहीं, तमन्ना रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उन्होंने अपनी सगाई की डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की।
एक तस्वीर में मोहसिन अपनी मंगेतर तमन्ना को पीछे से गले लगाते हुए नजर आए। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए कैमरे के सामने पोज देते दिखे। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस उन्हें जमकर बधाई देने लगे।
मोहसिन खान ने तमन्ना के लिए लिखा खास नोट
सगाई की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक लंबा और बेहद प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने तमन्ना को कॉन्फिडेंट, संवेदनशील और खुशमिजाज बताया। मोहसिन ने लिखा कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे तमन्ना उनके लिए आसमान में पहले से ही लिखी गई थीं।
अपने रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए मोहसिन ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना को देखा और उनका हाथ थामा, तभी उनके अंदर एक अलग तरह का सुकून महसूस हुआ। एक्टर ने कहा कि उसी पल उन्हें लगा कि उन्हें अपना खास इंसान मिल गया है।
एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना
मोहसिन ने आगे लिखा कि कभी-कभी दो लोग उसी समय एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उन्हें मिलना ही होता है। अब दोनों साथ मिलकर प्यार, दोस्ती और ढेर सारी खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी बनाना चाहते हैं।
एक्टर ने अपने नोट के आखिर में लिखा कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए सबसे खूबसूरत वादा किया है- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना। उन्होंने अपनी लव स्टोरी और हमेशा साथ रहने की नई शुरुआत के नाम एक टोस्ट भी किया।
कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना?
- मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
- दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक लोगों की नजरों से दूर रखा।
- शुरुआती रिपोर्ट्स में तमन्ना को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की बताया गया है, लेकिन उनके काम या प्रोफेशन के बारे में मोहसिन ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
- मोहसिन खान को सबसे ज्यादा पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से मिली।
- शो में उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ नायरा की भूमिका में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
ये भी पढ़ें- National Space Day: क्यों अंतरिक्ष की कहानियों पर जोखिम नहीं उठाता बॉलीवुड? चर्चित निर्देशकों ने साझा की राय