फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV actor Aman Jaiswal passed away at age of 23 in road accident known for his role in Dhartiputra Nandini

Aman Jaiswal Death: सड़क दुर्घटना में हुई टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मौत, 23 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 17 Jan 2025 08:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 23 वर्ष के थे।

विज्ञापन
TV actor Aman Jaiswal passed away at age of 23 in road accident known for his role in Dhartiputra Nandini
अमन जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 23 वर्ष के थे। अभिनेता के एक दोस्त ने जानकारी दी कि अमन शूटिंग से लौटकर घर जा रहे थे। मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अभिनेता बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेष मिश्रा के मुताबिक, एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन जयसवाल को टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में उनके काम के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन


अमन की मौत से सदमे में सितारे
धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन को अंतिम सम्मान देते हुए लिखा, 'अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में...ईश्वर कभी कभी कितना क्रूर हो सकता है। आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी अमन की मौत पर हैरानी जताते हुए अपना दुख जाहिर किया।
विज्ञापन


सह-कलाकार नवी रौतेला ने जताया शोक
वहीं, 'धरतीपुत्र नंदिनी' में उनके सह-कलाकार रह चुके नवी रौतेला ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दुख जताया। उन्होंने अमन की तस्वीर साझा कर लिखा, 'उपरवाले का भी अजब हिसाब-किताब रहता है न, जानें कब क्या कर दे, लेकिन आज जो भी किया है, वह बिलकुल अच्छा नहीं है। मेरे भाई को इतनी जल्दी बुला लिया। अभी तो उनका सफर शुरू हुआ था। भगवान आपने ऐसा क्यों किया। आपके बहुत याद आएगी अमन भाई। 'आकाश'-'विकास' अब कभी मिल नहीं पाएंगे।' इसके साथ ही उन्होंने रोने वाली कई इमोजी भी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस शो से मिली थी पहचान
अमन जायसवाल यूपी के बलिया के रहने वाले थे। वह अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। उन्होंने अपना सपना सच किया, लेकिन इस हादसे ने उनके सफर को शुरू होते ही खत्म कर दिया। अमन की उम्र महज 23 साल थी। साल 2023 में ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वह ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में सहायक किरदारों में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed