फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TRP Week 42 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Bigg Boss 19 Rating List

अनुपमा और तुलसी का दबदबा कायम, 'बिग बॉस 19' को मिली बढ़त; 42वें हफ्ते की TRP लिस्ट में ऐसा रहा बाकी शो का हाल

Thu, 30 Oct 2025 02:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Oct 2025 02:05 PM IST
सार

TV Serial TRP Week 42: टेलीविजन पर कई सीरियल दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। टीआरपी के मामले में कौन बाजी मार रहा है, यह जानने की उत्सुकता दर्शकों को हमेशा रहती है। 42वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। जानिए 

विज्ञापन
TRP Week 42 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Bigg Boss 19 Rating List
Tv Serial TRP Week 42 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक तमाम फिल्में और सीरीज हैं, लेकिन टीवी सीरियल्स का अलग ही रुतबा है। हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट एक नई उम्मीद लेकर आती है। आज गुरुवार को 42वें हफ्ते की सूची आ गई है। एक बार फिर 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का जलवा कायम है। वहीं, इस बार 'बिग बॉस 19' ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। जानिए पूरी लिस्ट 

विज्ञापन
Trending Videos

TRP Week 42 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Bigg Boss 19 Rating List
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अनुपम और तुलसी के बीच कांटे की टक्कर
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा कायम है। पिछले कई सप्ताह से ये दोनों सीरियल ही रेस में आगे हैं। इस हफ्ते 2.1 रेटिंग के साथ 'अनुपमा' पहले पायदान पर है। वहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दूसरे नंबर पर है। हालांकि, रेटिंग के मामले में यह 'अनुपमा' के बराबर ही है। 42वें हफ्ते में इसे भी 2.1 रेटिंग प्राप्त हुई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है। मिहिर और तुलसी के रिश्ते में जहर घोलने की नोयना हर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TRP Week 42 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Bigg Boss 19 Rating List
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

टॉप 5 में यह तीन सीरियल भी शामिल

लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'उड़ने की आशा-सपनों का सफर है'। इसे 1.9 रेटिंग प्राप्त हुई है। वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता' सीरियल को 1.7 रेटिंग 42वें हफ्ते में मिली है और यह चौथे पायदान पर है। टॉप 10 की लिस्ट में पांचवा नंबर 'उड़ने की आशा' ने सुरक्षित किया है। इसे 1.6 रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन

TRP Week 42 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Bigg Boss 19 Rating List
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लीड कैरेक्टर्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'बिग बॉस 19' को मिली बढ़त

टीआरपी लिस्ट में 'तुम से तुम तक' 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 1.4 रेटिंग हासिल की है। यह सीरियल सातवें नंबर पर बरकरार है। इस बार बड़ा फायदा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को मिलता दिखा है। इसने 1.4 रेटिंग के साथ आठवां नंबर सुरक्षित किया है। 'वसुधा' 1.4 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर है। वहीं, दसवें नंबर पर 'गंगा माई की बेटियां' है। इसे भी 1.4 रेटिंग मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed