फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trolls Telling RJ Mahvash She Has Stolen Someones Husband she replied to troller

RJ Mahvash: यूजर ने आरजे महवश पर लगाया पति चुराने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने युजवेंद्र को लेकर ट्रोलर को दिया जवाब

Tue, 29 Jul 2025 10:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Jul 2025 10:14 AM IST
सार

RJ Mahvash Yuzvendra chahal: हाल ही में आरजे महवश ने रिश्ते में धोखे पर अपनी बात रखी। इस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। अब आरजे महवश ने ट्रोलर को जवाब दिया है।

विज्ञापन
Trolls Telling RJ Mahvash She Has Stolen Someones Husband she replied to troller
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरजे महवश अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड क्रिकेटर युजवेंद्र चलह को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिश्तों में होने वाले कई तरह के धोखे के बारे में बात की। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर आरजे महवश ने ट्रोलर के कमेंट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है और एक दिलचस्प बात लिखी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

आरजे महवश ने ट्रोलर को जवाब दिया
आरजे महवश ने ट्रोलर को जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'इन लोगों ने ही तो देखा है मुझे चुराते हुए। कुछ भी बातें बनाते हैं, लोग। इनको सिर्फ व्यूज आने चाहिए।' उन्होंने कमेंट में ट्रोलर को जवाब भी दिया और लिखा 'मैंने नहीं चुराया, इसलिए मुझे नहीं पता। हां यह बताओ कि किसका पति चुराना बेईमानी है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

आरजे महवश ने रिश्ते में धोखे पर बात की 
इससे पहले अरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था। 'रिश्ते में रह कर धोखा देना। ऐसे लोगों को छोड़ दो। जो धोखा देता है वह हर किसी को धोखा देगा। जिसने धोखा दिया उसको दोबारा माफ नहीं करना। वर्ना फिर परेशान रहोगे। मैंने तीन बार माफ किया। धोखा देने वालों पर तरस मत खाओ। वो बीमार हैं। सही इंसान के साथ जिंदगी बहुत छोटी लगती है। खराब इंसान के साथ जिंदगी बहुत लंबी लगती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


विज्ञापन

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बारे में
आपको बता दें कि आरजे महवश और युजवेंद्र के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में आरजे महवश ने युजवेंद्र को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इससे लोगों को लगता है कि वह रिश्ते में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed