फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan shares cryptic post grabs attention slammed social media trollers CM Vijay oath ceremony

तृषा ने ट्रोलर्स को दिया कड़ा जवाब, लिखा- ‘प्यार हमेशा..’; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर हुईं थीं ट्रोल

Mon, 11 May 2026 12:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 11 May 2026 12:58 PM IST
सार

Trisha Krishnan Latest Post: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट  पर कुछ फोटोज साझा किए। इन्हें पोस्ट करते हुए तृषा ने अपने कैप्शन में ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया। 

विज्ञापन
Trisha Krishnan shares cryptic post grabs attention slammed social media trollers CM Vijay oath ceremony
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम -@trishakrishnan

विस्तार

रविवार को साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीबी दोस्त तृषा की माैजूदगी खूब चर्चा में रही। इवेंट से तृषा के कई फोटो-वीडियोज वायरल रहे और कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। 
विज्ञापन

अब सोमवार को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। तृषा ने साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी इस पोस्ट पर भी यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटोज
तृषा ने इस पोस्ट में उसी साड़ी में तस्वीरें साझा कीं जिसे पहनकर वो समारोह में शामिल हुई थीं। नीले रंग की इस सिल्क साड़ी में तृषा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोटोज के साथ तृषा ने कैप्शन में लिखा, 'लव इज आलवेज लाउडर' मतलब 'प्यार हमेशा दिखता है'। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है, जो उनके और विजय के रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे। 

यूजर्स की अलग- अलग राय 
अभिनेत्री की इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। कुछ जहां तृषा की दोस्ती और उनकी खूबसूरती की तरीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें बुरा भला भी कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'सी एम विजय और आप देश के सबसे ज्यादा प्यारे सेलेब्स में हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये लव कुछ ज्यादा ही लाउडर नहीं हो गया तृषा मैम?' यहां पढ़ें कुछ मजेदार कमेंट्स...








 



'इस पल का इंतजार कर रही थी'

इससे पहले रविवार को चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद तृषा ने मीडिया से बातचीत की थी। यहां उन्होंने कहा था कि यह तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है और वो इस पल का इंतजार कर रही थी। इस पूरे समारोह के दौरान तृषा की मां उमा कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थीं। इवेंट में तृषा, सीएम विजय की कजिन और उनकी मां से भी गले मिलते नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed