फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tohfa Mohabbat Ka Director Ram Govind breathed his last this morning He will be cremated at Pawan Hans

Ram Govind Passes Away: 'तोहफा मोहब्बत का' के निर्देशक राम गोविंद का निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार

Sat, 14 Sep 2024 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

उन्होंने 'तोहफा मोहब्बत का' नामक फिल्म बनाई थी । राम गोविंद गीतकार माया गोविंद के पति थे।

विज्ञापन
Tohfa Mohabbat Ka Director Ram Govind breathed his last this morning He will be cremated at Pawan Hans
राम गोविंद - फोटो : एक्स

विस्तार

अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले लेखक-निर्माता-निर्देशक राम गोविंद का आज सुबह निधन हो गया है। निर्देशक मे अपने घर पर अंतिम सांस ली है। राम गोविंद को  'तोहफा मोहब्बत का' फिल्म के लिए जाना जाता है। यही नहीं वह गीतकार माया गोविंद के पति थे। आज शाम को निर्देशक का अंतिम संस्कार होगा। निर्देशक के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


सफल निर्देशक थे राम गोविंद
निर्देशक के सफल फिल्मों की बात करें तो राम गोविंद को पत्तों की बाजी (1986) , बागबान (2003) और तोहफा मोहब्बत का (1988) के लिए जाना जाता है। 14 मई 1964 को उनकी शादी माया गोविंद से हुई। उनका एक बच्चा भी है। बता दें कि आज शाम 5.30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस में निर्देशक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


बागबान फिल्म की अहम कड़ी थे निर्देशक
राम गोविंद ने फिल्म 'बागबान' को सफल बनाने में एक अहम योगदान भी दिया था। आज के समय में अमिताभ बच्चन की 'बागबान' एक ऐसी फिल्म है, जो हर परिवार में कई बार देखी गई होगी, क्योंकि ये परिवार पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी हर उम्र के लोगों को लिए रिश्तों की अहमियत सिखाती है। फिल्म को रिलीज हुए भले ही कई साल गुजर गए हो, लेकिन आज भी इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। आज इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम कड़ी टूट गई है। राम गोविंद के जाने से इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने भी कमाई थी खूब शोहरत
बता दें कि निर्देशक की पत्नी बतौर गीतकार माया ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब काम किया। उन्होंने 'डोंट वरी' और 'बेकसूर' जैसे फिल्मों के गाने लिखे तो दलाल फिल्म का गीत 'अटरिया पे लोटन कबूतर रे' के लिए विवादों में भी रहीं। उन्हें कथक में भी महारत हासिल थी। सुपरहिट धारावाहिकों ‘मायका’ और ‘फुलवा’ के गीत उन्होंने ही लिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed