फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE

Kate Winslet: अभिनय के बाद निर्देशन में उतरेंगी 'टाइटेनिक' फेम केट विंसलेट, जल्द शुरू होगी 'गुडबाय जून'

Mon, 17 Feb 2025 09:59 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 17 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

Kate Winslet:  ‘टाइटैनिक’ फेम अभिनेत्री केट विंसलेट अब निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं। वह 'गुडबाय जून' नाम की फिल्म का निर्देशन करने वाली हैं। 

विज्ञापन
Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical

विस्तार

‘टाइटैनिक’ फेम अभिनेत्री केट विंसलेट अभिनय में दमखम दिखाने के बाद निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण करने वाली हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, केट नेटफ्लिक्स के लिए 'गुडबाय जून' नामक फीचर फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री इस फिल्म में अभिनय भी करेंगी और इसका निर्माण भी वही कर रही हैं। 

विज्ञापन

Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical

ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिका
इस फिल्म में टोनी कोलेट, जॉनी फ्लिन, एंड्रिया राइजबोरो, टिमोथी स्पाल और हेलेन मिरेन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की पटकथा विंसलेट के पूर्व पति सैम मेंडेस के बेटे जो एंडर्स ने लिखी है। केट सोलोमन विंसलेट के साथ मिलकर इसका निर्माण करेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Bonnie Wright: हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली बन चर्चा में आईं बोनी राइट, कम उम्र में अभिनय के साथ किया निर्देशन

विज्ञापन
विज्ञापन

Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical

क्या होगी फिल्म की कहानी?
नेटफ्लिक्स ने ‘गुडबाय जून’ को एक दिल को छू लेने वाला और हास्यास्पद बताया है। "इसमें भाई-बहनों का एक टूटा हुआ समूह अचानक और कठिन परिस्थितियों में एक साथ आता है।" यह फिल्म जल्द ही यूके में फ्लोर पर आएगी। 

यह खबर भी पढ़ें:  बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, एमिलिया पेरेज भी जीती, बाफ्टा से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट

विज्ञापन

Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical

केट विंसलेट वर्क फ्रंट
विंसलेट ने हाल ही में एचबीओ की सीरीज ‘द रेजीम’ में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें ‘गोल्डन ग्लोब’ नामांकन भी मिला, जिससे उन्हें एक ही समारोह में कई भूमिकाओं के लिए नामांकित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने 2009 में ‘द रीडर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर भी जीता है।

यह खबर भी पढ़ें: Kim Sae Ron Death: घर पर मृत पाई गईं दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन, 'ब्लडहाउंड्स' में आई थीं नजर

Titanic fame actress Kate Winslet MAKE DIRECTORIAL DEBUT FROM GOODBYE JUNE SEE DETAILE HERE
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical
केट विंसलेट की फिल्में
केट विंसलेट की कुछ शानदार फिल्में हैं, जिसे आप देख सकते हैं। जिसमें ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’, ‘द रीडर’, ‘सेंस एंड सेंसिबिलिटी’, ‘रिवोल्यूशनरी रोड’, ‘लिटल चिल्ड्रेन’, ‘द हॉलीडे’ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed