फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bonnie Wright became popular as Harry Potter Ginny Weasley became director at young age

Bonnie Wright: हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली बन चर्चा में आईं बोनी राइट, कम उम्र में अभिनय के साथ किया निर्देशन

Mon, 17 Feb 2025 08:11 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 08:11 AM IST
सार

हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली यानी अभिनेत्री बोनी राइट का आज यानी 17 फरवरी को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Bonnie Wright became popular as Harry Potter Ginny Weasley became director at young age
बोनी राइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री बोनी राइट यानी हैरी पॉटर सीरीज की जिनी वीज्ली का आज यानी 17 फरवरी को जन्मदिन है। बोनी को उनके फैंस हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली से ही जानते हैं। बोनी पहली बार साल 2001 में पहली बार हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन में नजर आईं थी। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं फिल्मी करियर से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

Bonnie Wright became popular as Harry Potter Ginny Weasley became director at young age
हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली के किरदार में बोनी राइट - फोटो : सोशल मीडिया
इन सीरीज में आईं नजर
बोनी राइट को साल 2001 में हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन गिन्नी वीज्ली, इसके बाद साल 2002 में हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स नजर आईं। बोनी ने इसके बाद साल 2004 में हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अजकाबान फिल्म में काम किया था। बोनी इसके बाद हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर (2005), हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स (2007), हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस (2009) में नजर आईं। अभिनेत्री को इसके बाद हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज-भाग 1 (2010), हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज-भाग 2 (2011), द सी रोज (2013) में दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bonnie Wright became popular as Harry Potter Ginny Weasley became director at young age
बेटे और पति के साथ बोनी राइट - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय से निर्देशन में आईं अभिनेत्री
बोनी का जन्म 17 फरवरी साल 1991 को लंदन में हुआ था। बता दें कि बोनी राइट ने अपने करियर में अभिनय के साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया। वे साल 2012 में सैपरेट वी कम, सैपरेट वी गो फिल्म का लेखन और निर्देशन कर चुकी हैं। साल 2012 में ही बोनी ने निर्देशन में डेब्यू किया। साल 2013 में ड्रीमिंग जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ किया निर्देशन
बोनी ने साल 2012 में लंदन स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन से बीए की पढ़ाई पूरी की। अभिनेत्री होने के साथ ही बोनी निर्देशक, स्क्रीन राइटर और यूट्यूबर भी हैं। बोनी को साल 2011 में हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज के लिए सबसे आकर्षक लुक पुरस्कार भी दिया गया। खास बात यह है कि बोनी ने साल 2012 में ही अपना ग्रेजुएशन किया और साल 2012 में ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म का निर्देशन भी किया था।

Bonnie Wright became popular as Harry Potter Ginny Weasley became director at young age
बोनी राइट - फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी से जुड़ा सब कुछ
बोनी अपने हैरी पॉटर के एक को- एक्टर को डेट कर रही थी। अभिनेत्री ने साल 2011 में जैमी कैंपबेल बोवर को डेट करना शुरू किया था, हालांकि दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और एक साल बाद यानी 2012 में दोनों अलग हो गए। बोनी राइट ने 20 मार्च साल 2022 में ब्वॉयफ्रेंड एंड्रीयू लोकोको के साथ शादी की। 19 सितंबर साल 2023 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed