फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Three day Maithili Natya Sahitya Mahotsav Start from today organized at Indira Gandhi National Center for Arts

तीन दिवसीय मैथिली नाट्य साहित्य महोत्सव कल से, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित होगा कार्यक्रम

Sun, 26 Mar 2023 07:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन कृषि मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव एन विजय लक्ष्मी द्वारा गणेश वंदना पर भरत नाट्यम की प्रस्तुति से होगी जिसके बाद मैथिली नाटक ‘बौकी’ का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
Three day Maithili Natya Sahitya Mahotsav Start from today organized at Indira Gandhi National Center for Arts
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैथिल पत्रकार ग्रुप, दिल्ली द्वारा तीन दिवसीय मैथिली नाट्य साहित्य महोत्सव का आयोजन सोमवार से जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के संवेत सभागार में किया जाएगा। मैथिली-भोजपुरी अकादमी और IGNCA के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के शुरुआती दो दिन मैथिली नाटक का मंचन होगा जबकि तीसरे दिन तीसरे दिन अवधी भाषा में बनी लघु फिल्म ‘गूलर का फूल’ सहित विभिन्न विषयों पर परिचर्चा और मैथिली गीत-संगीत एवं नृत्य का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन कृषि मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव एन विजय लक्ष्मी द्वारा गणेश वंदना पर भरत नाट्यम की प्रस्तुति से होगी जिसके बाद मैथिली नाटक ‘बौकी’ का मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन मैथिली नाटक ‘बिजहो’ का मंचन होगा। दोनों नाटकों के लखक रौशन कुमार झा हैं जबकि निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रकाश झा करेंगे जो कि ‘मैलोरंग’ और ‘मर्यादा’ की संयुक्त प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन (बुधवार) की शुरुआत दोपहर दो बजे सुधीर मिश्र द्वारा लिखित और धीरज भटनागर के निर्देशन में अवधी भाषा में बनी लघु फिल्म ‘गूलर का फूल’ से होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर समीर अग्रवाल और निर्देशक धीरज जायसवाल हैं। इस फिल्म की परिचर्चा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के भाषा निदेशक आनंद प्रधान, सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक आनंद माहेश्वरी, एसआईडीएम के डायरेक्टर जनरल सुनील मिश्र प्रमुख होंगे।
विज्ञापन


तत्पश्चात दोपहर तीन बजे से ‘मिथिलामे कोना होयत औद्योगिक विकास’ और ‘मिथिलाक विकासमे सरकारक उदासीनता’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें डॉ गुंजन झा मैथिली गजल प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा डॉ सुष्मिता झा, देवानंद और विकास जय भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को सरावोर करेंगे। कार्यक्रम में मैथिली पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन केंद्र सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना जबकि दूसरे दिन बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक रमेश चंद्र गौड़, मैथिली-भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष संजीव झा, कांग्रेस के मुख्य राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार संजीव सिंह और नीरज पाठक विशिष्ट अतिथि होंगे। तीसरे दिन दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा विशिष्ट अतिथि होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed