फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   the royals actress bhumi pednekar slammed trolls over lip comments the royals controversy

Bhumi Pednekar: ‘द रॉयल्स’ में बड़े होंठों को लेकर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर,अभिनेत्री का जवाब हो रहा वायरल

Sat, 17 May 2025 04:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 17 May 2025 04:21 PM IST
सार

Bhumi Pednekar Trolled: नेटफ्लिक्स के शो ‘द रॉयल्स’ को लेकर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों ट्रोल हो रही हैं। उनके बड़े होंठों पर भी यूजर्स ने कमेंट किया। अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। 

विज्ञापन
the royals actress bhumi pednekar slammed trolls over lip comments the royals controversy
द रॉयल्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhumipednekar

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने नए शो ‘द रॉयल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है और अब सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। भूमि इन दिनों अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खासकर भूमि की लिप्स को लेकर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन

भूमि के होंठों पर यूजर्स ने किया कमेंट
शो ‘द रॉयल्स’ में भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की जोड़ी को लेकर यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच केमिस्ट्री की कमी है और स्क्रीनप्ले काफी कमजोर और सतही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, ‘भूमि के होंठ इस शो में उनसे ज्यादा एक्टिंग कर रहे हैं।’ वहीं एक दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, ‘लगता है उनके होंठों की स्क्रीन प्रेजेंस भूमि से भी ज्यादा है।’

विज्ञापन

the royals actress bhumi pednekar slammed trolls over lip comments the royals controversy
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhumipednekar

भूमि का पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल
इस बढ़ते विवाद के बीच भूमि का रेडिट पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है। यह वीडियो साल 2017 के एक इंटरव्यू का है, जहां भूमि के साथ राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स को लेकर होने वाली आलोचना पर खुलकर बात की थी।
ये खबर भी पढ़ें:The Royals: अभिनेता विहान समत ने राधिका मदान के साथ वायरल तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- शानदार काम...

भूमि ने ट्रोल्स को दिया था करारा जवाब 
भूमि ने इस इंटरव्यू में कहा था, ‘एक बार किसी ने मुझे कहा था कि मेरे होंठ बहुत बड़े हैं। मैंने कहा, इसमें दिक्कत क्या है? लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं ऐसे लुक्स पाने के लिए।’ उन्होंने इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि लोग कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन हमें खुद को लेकर कॉन्फिडेंट रहना चाहिए। इसी इंटरव्यू में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना ने भी शेयर किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें भी लुक्स को लेकर लोगों की काफी बातें सुननी पड़ी थीं। 
ये खबर भी पढ़ें:Ishaan Khatter: जो शख्स करता है मोटिवेट वही क्रिटिक भी, जानिए ईशान खट्टर की जिंदगी में कौन है वो?

नेटफ्लिक्स के शो ‘द रॉयल्स’ के बारे में
नेटफ्लिक्स पर 9 मई को रिलीज हुई ‘द रॉयल्स’ सीरीज में ईशान-भूमि के अलावा जीनत अमान, नोरा फतेही, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे बड़े कलाकार भी देखने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed