फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show Ed Sheeran reveals how superstar Shah Rukh Khan taught him how to dance

The Great Indian Kapil Show: शाहरुख खान ने एड शीरन को सिखाया था डांस, सिंगर ने रिक्रिएट किया सिग्नेचर स्टेप

Sun, 19 May 2024 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 May 2024 11:07 AM IST
सार

इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने एड को यह भी याद दिलाया कि कैसे शाहरुख ने उन्हें अपना आइकॉनिक पोज सिखाया था, उसी पर टिप्पणी करते हुए, एड ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे बिल्कुल सही समझा।''

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Ed Sheeran reveals how superstar Shah Rukh Khan taught him how to dance
एड शीरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन दुनिया भर में अपनी गायकी के लिए प्रसिद्ध है। एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’ गाने से खास पहचान मिली थी। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड में अंतरराष्ट्रीय गायक एड शीरन अतिथि के रूप में देखा गया। एड शीरन सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एड शीरन भी बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के काफी बड़े फैन हैं। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने शाहरुख की जमकर तारीफ की और बताया की अभिनेता ने ही उन्हें डांस सिखाया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


शाहरुख खान के मुरीद हैं गायक
शाहरुख खान और उनके परिवार के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए, एड शीरन ने कहा, "पिछली बार जब मैं 2017 में यहां आया था तो हम मिले थे, लेकिन इस बार यह बहुत अच्छा था। वह कितने अच्छे हैं, वह कितने बड़े हैं।" वह बहुत प्यारे हैं। मुझे बहुत मजा आया, मैं उनके परिवार से मिला और हमने कुछ गाने गाए। उन्होंने मुझे थोड़ा डांस करना सिखाया।''
विज्ञापन


शाहरुख ने सिखाया था आइकॉनिक पोज
इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने एड को यह भी याद दिलाया कि कैसे शाहरुख ने उन्हें अपना आइकॉनिक पोज सिखाया था, उसी पर टिप्पणी करते हुए, एड ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे बिल्कुल सही समझा।'' हालांकि, बाद में जब कपिल शर्मा और दर्शकों ने जोर दिया, तो एड ने शाहरुख के सिग्नेचर पोज को दोबारा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खाने की गायक ने की तारीफ
यह एपिसोड एड शीरन के शाहरुख खान के घर जाने के एक दिन बाद और मुंबई में उनके कॉन्सर्ट से कुछ दिन पहले शूट किया गया था। एड ने मसालेदार भारतीय भोजन के प्रति अपने प्रेम के बारे में भी बताया और कहा कि जब वह भारत में थे तो ऐसी बहुत सी जगहें थीं, जहां वह जाना चाहते थे।

Nancy Tyagi: कौन हैं नैन्सी त्यागी? कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर खुद डिजाइन की हुई गाउन में बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed