फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Delhi Files Director Vivek Agnihotri Fires Bollywood Lead Actor Because of His Manager

Vivek Agnihotri: विवेक अग्नहोत्री ने मैनेजर की वजह से बड़े अभिनेता को फिल्म से किया बाहर, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 27 Sep 2024 12:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 27 Sep 2024 12:45 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने एक बड़े अभिनेता को उनके मैनेजर की वह से फिल्म से बाहर कर दिया है।
 

विज्ञापन
The Delhi Files Director Vivek Agnihotri Fires Bollywood Lead Actor Because of His Manager
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री एक मशहूर भारतीय निर्माता और निर्देशक हैं। साल 2005 में क्राइम थ्रिलर 'चॉकलेट' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले विवेक ने कई बहुचर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल में ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक दिलचस्प खुलासा किया है। निर्देशक ने कहा है कि उन्होंने एक बड़े अभिनेता को उनके मैनेजर की वजह से अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन


मैनेजर की वजह से विवेक ने अभिनेता को किया फिल्म से बाहर 
विवेक अग्निहोत्री ने एक्स अकाउंट पर बताया कि अभिनेता का मैनेजर काफी घमंडी था और उसका बर्ताव निर्देशक के प्रति अच्छा नहीं था। इस वजह से उन्होंने अभिनेता को फिल्म से बाहर करने का फैसला लिया। कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए निर्देशक ने लिखा, "मुझे पिछले सप्ताह एक मुख्य अभिनेता को नौकरी से निकालना पड़ा क्योंकि उनका मैनेजर बहुत घमंडी था। वह ऐसे व्यवहार कर रहा था, जैसे उसे ऐसा करने का विशेष अधिकार सिर्फ इसलिए मिला है कि वह 'एक बड़े सेलेब की स्टार किड टैलेंट एजेंसी' का कर्मचारी है। इन बिचौलियों ने करियर बनाने से ज्यादा बर्बाद किया है। एक वर्क शॉप करें और इन बच्चों को प्रशिक्षित करें।”
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस को भाया दोनों का मस्ती-मजाक

मुकेश छाबड़ा के ट्वीट पर दी है प्रतिक्रिया 
विवेक ने अपने पोस्ट में अभिनेता की पहचान जाहिर नहीं की है। ये घटना तब सामने आई, जब कास्टिंग निर्देशक ने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया। मुकेश ने अपने ट्वीट में एक अभिनेता के साथ उसके मैनेजमेंट में कई लोगों के शामिल होने पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा,  "फिल्म उद्योग की वर्तमान स्थिति: एक अभिनेता, 200 कास्टिंग निर्देशक और 15,680 मैनेजर।" उनके इस पोस्ट पर ही विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात रखी थी। 
जान की मिली धमकी से नहीं पड़ा फर्क, लेकिन कॉकरोच से डरते हैं भाईजान
'दिल्ली फाइल्स' में नहीं होंगे बड़े सितारे 
बात करें विवेक अग्निहोत्री के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों 'दिल्ली फाइल्स' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर जानकारियां साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म दिल्ली फाइल्स इस साल अपने तय समय के अनुसार ही फ्लोर पर जाएगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी, जिसमें कोई बड़े सितारे नहीं होंगे, ब्लकि फिल्म का कंटेंट ही उसकी खूबी होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली फाइल्स उनकी फाइल्स सीरीज की आखिरी किस्त होगी, जिसके तहत 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' भी रिलीज हो चुकी है।
एक एपिसोड के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज करते हैं ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed