फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thangalaan actress Malavika Mohanan talk about her intimate scenes with Siddhant Chaturvedi in Yudhra

Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटिमेट दृश्यों पर बोलीं मालविका, कहा- इन्हें फिल्माना आसान नहीं

Sat, 14 Sep 2024 08:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 14 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

मालविका मोहनन और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी फिल्म 'युध्रा' में  दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में दोनों के बीच कई इंटिमेट दृश्य भी फिल्माए गए हैं, जिनपर अभिनेत्री ने खुल कर बात की है। 
 

विज्ञापन
Thangalaan actress Malavika Mohanan talk about her intimate scenes with Siddhant Chaturvedi in Yudhra
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालविका मोहनन साउथ फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। हिंदी फिल्मों में वह पहली बार माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आई थीं। अब एक बार फिर वह हिंदी दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रही हैं। उनकी फिल्म युध्रा जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में उनके और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस फिल्म का पहला गाना साथिया कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों के किरदारों की शानदार प्रेम कहानी देखने को मिली है। हाल में ही अभिनेत्री ने न्यूज 18 इंडिया शोशा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म में अपने और सिद्धांत चतुर्वेदी के केमिस्ट्री पर खुल कर बात की है। 

विज्ञापन


साउथ फिल्मों में नजर आती हैं मालविका 
मलयालम फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'पट्टम पोले' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। युध्रा फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर में उन्हें काफी पसंद किया गया है। एक गाने में मालविका और सिद्धांत की समुदंर के बीच काफी इंटिमेसी वाली दृश्य शूट किए गए हैं, जिनमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अभिनेत्री ने इन दृश्यों की शूटिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इंटिमेट दृश्यों को फिल्माना कोई आसान काम नहीं है।
विज्ञापन

Madam Sapna: सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ पर काम शुरू, यो यो हनी सिंह ने किया सबसे बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

किसिंग सीन से पहले के ज्यादातर पल मजेदार होते हैं
मालविका ने कहा, "इंटिमेसी को फिल्माना और कैमरे पर सहज दिखाना आसान नहीं है। आजकल, सेट पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं, जो बहुत अच्छी बात है। सीमाओं को जानना काफी महत्वपूर्ण है। इटिमेसी वाले दृश्यों को फिल्माना इतना सहज और आसान नहीं है, लेकिन कोर्डिनेटर्स इसे आसान बना रहे हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म के गाने 'साथिया' को फिल्माते हुए एक बड़ी चुनौती सामने आई। उन्होंने कहा, "इंटिमेसी से ज्यादा हम गाने की शूटिंग के दौरान ठंड को लेकर चिंतित थे। उस गाने में हमें किस करना था, हम बीच लहरों में भींगे हुए खड़े थे और ठंड लग रही थी। हमारे दिमाग में बस यही चीज थी कि हमें किस करना है।" 
Box Office Collection Report: 'द बकिंघम मर्डर्स' की धीमी शुरुआत, 'स्त्री 2' और 'गोट' ने कमाए इतने करोड़
20 सितंबर को रिलीज होगी 'युध्रा'
अभिनेत्री ने आगे कहा, "जब हम इस तरह के दृश्यों को फिल्माते थे, तो हमारे मन में बस यही चलता था कि सीन खत्म हुआ या नहीं, बहुत ठंड है। यह काफी मजेदार था।"अभिनेत्री ने कहा कि किसिंग सीन करने के पीछे के ज्यादातर पल मूर्खतापूर्ण और मजेदार ही होते हैं। बताते चलें कि 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहन, राघव जुयाल, राम कपूर, राज अर्जुन, गजराज राव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। 

अनिल कपूर की फोटो देख यूजर ने कहा- आपका पोता बड़ा हो गया, आप कब होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed