Nithiin Baby: नितिन की पत्नी शालिनी कंदुकुरी ने दिया बेटे को जन्म, साझा की प्यारी तस्वीर, सितारों ने दी बधाई
तेलुगु स्टार नितिन और उनकी पत्नी शालिनी कंदुकुरी के यहां आज कुछ ही देर पहले एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। नितिम ने अपने बेटे की बेहद ही खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसपर अब साउथ स्टार्स की लगातार बधाई आ रही हैं।
विस्तार
बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं नितिन
नितिन रेड्डी जिन्हें पेशेवर तौर पर नितिन के नाम से जाना जाता है। नितिन एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। आज उनके घर एक नन्हें स्टार ने जन्म लिया है। अभिनेता ने एक विशेष तस्वीर के साथ परिवार में 'नए सितारे' का स्वागत किया। नितिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें बेटे की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें शालिनी अपने बेटे का हाथ पकड़ीं हैं और इन दोनों का हाथ नितिन ने थाम रखा है। नितिन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे परिवार में नए स्टार का स्वागत है'
विज्ञापन विज्ञापन
बधाई संदेश
नितिन और उनकी पत्नी शालिनी कंदुकुरी के घर आज नन्हा मेहमान आ चुका है। नितिन और उनकी पत्नी शालिनी ने आधिकारिक तौर पर आज 6 सितंबर, 2024 को माता-पिता बनने की घोषणा की है। यह घोषणा खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए साझा करके अपने प्रशंसको को खुश कर दिया है। अब नितिन के प्रशंसकों के अलावा कई नामी साउथ सितारों के बधाई के कमेंट्स लगातार नितिन के सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आते ही जा रहे हैं। जल्द ही सिटाडेल में नजर आने वाली साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने लिखा, “ओएमजी, बधाई हो।” श्रिया सरन ने लिखा, 'बधाई हो', वरुण तेज कोनिडेला ने लिखा, 'बधाई हो अन्ना' इन सभी सेलेब्स के अलावा भी कई सितारे लगातार कमेंट बॉक्स में बधाई के संदेश भेज रहे हैं और नन्हें मेहमान के आने की खुशी जता रहे हैं।
नितिन अपनी आगामी एक्शन से भरपूर फिल्म 'रॉबिनहुड' के साथ एक बार फिर सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है। 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर की गई घोषणा से प्रशंसक इस आशाजनक सिनेमाई रोमांच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें नितिन ने अपने अभिनय की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जयम' से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू - साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके अलावा नितिन ने 'दिल', 'सई', 'श्री अंजनेयम' में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। नितिन ने खुद का फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो, श्रेष्ठ मूवीज स्थापित किया।
Singham Again: क्या अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे चुलबुल पांडे? सलमान खान के प्रशंसक हुए खुश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.