फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Welcome Home: Kishwar was warmly welcomed in home with her newborn son video went viral on internet

वेलकम होम: बेटे के साथ घर पहुंचीं किश्वर का हुआ जोरदार स्वागत, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 31 Aug 2021 12:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 31 Aug 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Welcome Home: Kishwar was warmly welcomed in home with her newborn son video went viral on internet
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में अभिनेत्री के पति सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी। इंटरनेट पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर किश्वर के घर लौटने की फोटोज छाईं हुई है। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद भर पहुंची किश्वर का जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

 

इंटरनेट पर वायरल हुआ स्वागत का वीडियो

किश्वर के घर पर हुए इस स्वागत का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। एक वीडियो में घर वाले छोटी पूजा के साथ सुयश और किश्वर का स्वागत करते नजर आए। इसके अलावा घर को नीले, सिल्वर और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। साथ ही घर के अंदर दीवार पर एक बैनर भी दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है वेलकम होम बनी। वीडियो में एक लकड़ी का पालना भी नजर आ रहा है। यह सब देख एक्ट्रेस आश्चर्यचकित रह जाती है। इस वीडियो को देख सभी इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज

इससे पहले किश्वर लगातार अपने प्रेग्नेंसी के दौरान के अपने अनुभव और मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर करती रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। बता दें कि किश्वर ने साल 2016 में सुयश राय से शादी की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

Welcome Home: Kishwar was warmly welcomed in home with her newborn son video went viral on internet
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल के रिलेशन के बाद की शादी

शादी से पहले किश्वर और सुयश 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। एक्ट्रेस ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था, जिसके 6 साल बाद दोनों शादी कर ली थी। किश्वर और सुयश की उम्र में 8 साल का फासला है। दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं। 

Welcome Home: Kishwar was warmly welcomed in home with her newborn son video went viral on internet
किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं किश्वर 

किश्वर ने पॉपुलर सीरियल शक्तिमान के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हिप हिप हुर्रे, सरहदें, देश में निकला होगा चांद, कसौटी जिंदगी के, पिया का घर, खिचड़ी, प्यार की एक कहानी, अमृत मंथन, मधुबाला और एक हसीना थी जैसी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं है। आखिरी बार वह सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed