{"_id":"f5a9ea6e-8bab-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"vivian-dsena-to-give-colors-holi-bash-a-miss-owing-to-his-honeymoon-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कलर्स की होली' से ज्यादा इंपोर्टेंट विवियन का हनीमून","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कलर्स की होली' से ज्यादा इंपोर्टेंट विवियन का हनीमून
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' में ऋषभ कुंद्रा का किरदार निभाने वाले विवियन डिसेना इस बार अपनी होली मिस कर देंगे।
विज्ञापन
जी हां, हर साल की तरह इस बार भी कलर्स चैनल अपने सभी शोज की स्टार कास्ट के साथ 'रंग दे' टाइटल के साथ होली सेलिब्रेशन करने वाला है।
इस सेलिब्रेशन की शूटिंग 17 मार्च से शुरू हो जाएगी। जिसमें कलर्स के एक्टर्स अपनी परफॉर्मेंस भी देंगे।
लेकिन विवियन डिसेना के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। इस बार विवियन डिसेना कलर्स के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे।
दरअसल, विवियन डिसेना अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। विवियन डिसेना ने 14 मार्च से 10 दिन का ऑफ लिया है। ऐसे में आप विवियन डिसेना को कलर्स के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए।
विज्ञापन
एक वेबसाइट के सूत्रों के मुताबिक, विवियन डिसेना इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहते थे लेकिन विवियन पहले ही हनीमून का प्लान बना चुके थे।