फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vicky Jain adjusting Ankita Lokhande saree and blouse at the event video goes viral on social media

Video: इवेंट के बीच पत्नी अंकिता की साड़ी और ब्लाउज ठीक करने लगे विक्की जैन, देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 12 Jun 2022 11:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Jun 2022 11:50 PM IST
सार

हाल ही में, सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की अपनी पत्नी की साड़ी का पल्लू और ब्लाउज ठीक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vicky Jain adjusting Ankita Lokhande saree and blouse at the event video goes viral on social media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री की स्टार कपल कहे जाते हैं, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस को खुश कर देते हैं। अंकिता और विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर विक्की और अंकिता का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की अपनी पत्नी की कपड़े ठीक करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। अंकिता सिल्वर साड़ी में कहर ढा रही थीं, जिसके साथ अभिनेत्री ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ था और गले में एक खूबसूरत हार कैरी किया था। अंकिता ने अपना लुक खुले बालों से पूरा किया था। वहीं, विक्की भी शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के बीच में अंकिता की साड़ी का पल्लू खराब हो जाता है, जिसे विक्की ठीक करने लगते हैं। इस दौरान विक्की कैमरा या लोगों की परवाह किए बिना, अपनी पत्नी अंकिता की साड़ी और ब्लाउज ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है और अब हर कोई अंकिता और विक्की की तारीफ कर रहा है। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोटिकॉन भेजा है। 
 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं क्योंकि इस शादी में टीवी जगत के कई सितारे नजर आए थे। इसके अलावा, शादी में कंगना रणौत भी पहुंची थीं। अंकिता ने कंगना के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में काम किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed