फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   varun dagar indias best dancer former contestant alleged delhi police to beaten up

Varun Dagar: रियलिटी शो के पूर्व कंटेस्टेंट ने पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- मेरे बाल पकड़े, कोहनी और घूंसे मारे

Thu, 20 Apr 2023 09:33 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Apr 2023 09:33 AM IST
सार

वरुण ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'जब पुलिस मुझे हटाने आई तो उनके साथ कनॉट प्लेस बी ब्लॉक के पार्किंग वाले भी थे। फिर पुलिस से लोग सवाल करने लगे और उस दौरान हाथापाई हुई।

विज्ञापन
varun dagar indias best dancer former contestant alleged delhi police to beaten up
वरुण डागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के पूर्व कंटेस्टेंट रहे वरुण डागर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए वरुण ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि जब वह दिल्ली के कनॉट प्लेस पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे, उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौच और धक्का मुक्की भी की है। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि पुलिस ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

गालियां दी कॉलर पकड़ा
वरुण ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'जब पुलिस मुझे हटाने आई तो उनके साथ कनॉट प्लेस बी ब्लॉक के पार्किंग वाले भी थे। फिर पुलिस से लोग सवाल करने लगे और उस दौरान हाथापाई हुई। तब मैं अपना सामान पैक कर रहा था तो बी ब्लाक पार्किंग वाला आया और उसने मेरा कालर पकड़ कर खींचा और गालियां देकर बोला चल चल। उसके बाद उस पार्किंग वाले ने हाथ भी छोड़ा 2 पार्किंग वाले जिसने लास्ट में धक्का दिया और दूसरा वो जो मुझे खींच कर ले जा रहा था।'


View this post on Instagram

A post shared by Rajesh Tailang (@rajeshtailang)

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करेंगे वरुण?
अपनी पोस्ट में वरुण ने आगे लिखा, एक पुलिस वाले ने मुझे नोचा और उसने मेरे बाल पकड़े, कोहनी, घूंसे मारे और पुलिस गाड़ी तक ऐसे ही लेकर आई, इस दौरान मुझे लगातार कोहनी से मारा गया। मैंने कहा अंकल जी मैंने क्या किया है? तो वह बोले कि पुलिस स्टेशन में बताएंगे तुझे अभी तो कुछ नहीं और पार्किंग वाले ने जो किया वो बहुत गलत किया, उसका कोई हक नहीं था हाथ लगाने का, लेकिन उसने अपना गुस्सा मुझपर उतारा। अब मुझे कार्रवाई करनी है। 

इसे भी पढ़ें- Vikrant Massey: 'भले ही मैंने कितना भी अच्छा काम किया हो लेकिन...' फीस असमानता पर छलका विक्रांत मैसी का दर्द

विज्ञापन

पुलिस का क्या कहना है
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वरुण को वहां से हटाया गया था क्योंकि उस दौरान वहां खूब भीड़ इकट्ठी हो गई थी और रास्ता ब्लॉक हो गया था। वरुण को पहले भी दो बार रास्ते से हटाया जा चुका है और वहां परफॉर्मेंस के लिए अनुमति लेने को कहा जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed