फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi Javed was seen wearing a backless dress, fans reacted to the clothes of the actress

Video: उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देखकर भड़के यूजर्स, बोले- ‘चादर लपेटकर आ गई’

Fri, 03 Dec 2021 07:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

उर्फी जावेद को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। यहां पर एक्ट्रेस साटन की एक ड्रेस पहने नजर आईं, जिसे देखकर यूजर्स एक बार फिर भड़क गए हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed was seen wearing a backless dress, fans reacted to the clothes of the actress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का अजीबोगरीब फैशन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। खास बात ये है कि उर्फी हर बार कुछ ऐसा पहन कर आती हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी वजह से वह अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर एक बेहद अजीब ड्रेस पहने स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से लेकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया था। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आईं, तो वह लोगों के निशाने पर आ गईं।

विज्ञापन

Urfi Javed was seen wearing a backless dress, fans reacted to the clothes of the actress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्फी जावेद की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्राउन कलर का टॉप और पैंट पहने हुए हैं। उर्फी के टॉप ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेंस का टॉप काफी लॉन्ग था, लेकिन बैक से बिल्कुल ऑपन था और आगे से क्रॉस बना हुआ था। हैरानी की बात ये है कि जब मीडियाकर्मी उर्फी से उनके इस टॉप के बारे में पूछते हैं, तो वह कहती हैं कि आज मैंने कुछ नहीं किया। आज मैंने सिर्फ एक चादर को लपेट लिया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed was seen wearing a backless dress, fans reacted to the clothes of the actress
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद को इस तरह के कपड़े में देखकर यूजर्स एक बार फिर भड़क गए हैं। कई यूजर्स ने उर्फी को पागल कहा है तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘पागल हो गई हो तुम।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसको कोई बोरा दे दो, ये वो भी पहन लेगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘घर के पर्दों का अच्छा उपयोग किया है।’

विज्ञापन

Urfi Javed was seen wearing a backless dress, fans reacted to the clothes of the actress
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उर्फी ने मजेदार तरीके से ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। इस वीडियो में उर्फी ने एक जैकेट पहना हुआ था, जिस पर उर्फी ने एक मैसेज लिखा था। इस पर लिखा था, ‘अपने काम से काम रखो।’ इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘कैप्शन पढ़ने के लिए मेरी जैकेट के पीछे जो लिखा है उसे पढ़ें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed