फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi Javed trolled by copying Priyanka Chopra look fans angry

Urfi Javed Troll: उर्फी जावेद ने प्रियंका चोपड़ा का लुक किया कॉपी, भड़के फैंस बोले- मुसलमानों का नाम खराब कर रही है

Tue, 14 Dec 2021 08:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 14 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा का लुक कॉपी किए दिख रही हैं। वहीं, फैंस को उर्फी का ये लुक भी खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
Urfi Javed trolled by copying Priyanka Chopra look fans angry
प्रियंका चोपड़ा, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैंशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आई थीं और इस रियलिटी शो से बाहर आने के बाद उर्फी जहां भी जाती हैं वहां पर अपने आउटफिट की वजह से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उर्फी अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उनकी सभी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में, उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। यहां पर उर्फी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को हैरान करती नजर आईं। इस दौरान वह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी करती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर उर्फी को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

Urfi Javed trolled by copying Priyanka Chopra look fans angry
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट के मौके की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ने व्हाइट कलर का सिल्क क्रॉप शर्ट पहना हुआ है, जिसके बैक में डोरी स्टाइल है। इसके साथ उर्फी ने पिंक थाई हाई स्लिट स्कर्ट कैरी की हुई है, जिसके वेस्ट पर ट्रैंगल कट डिजाइन किया गया है। इस लुक के साथ उर्फी ने हैवी मेकअप लिया है और बालों को टाइट बांधा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed trolled by copying Priyanka Chopra look fans angry
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद का मेकअप और बालों का स्टाइल फिल्म ‘मैट्रिक्स’ में प्रियंका चोपड़ा के लुक का कॉपी है। इतना ही नहीं, प्रियंका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी इसी लुक में दिखी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और इसके साथ अपने बालो की लंबी चोटी बनाई हुई थी। प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था लेकिन जैसे ही उर्फी जावेद प्रियंका के लुक को कॉपी करती नजर आईं, तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Urfi Javed trolled by copying Priyanka Chopra look fans angry
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी के आउटफिट को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘मुसलमानों का नाम डुबा रही है यह।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसके कपड़े डिजाइन कौन करता है।’ तो वही कई लोगों ने उर्फी जावेद को ‘बेशर्म’ तक कह दिया है। खैर ये पहली बार नहीं है जब उर्फी किसी स्टार के लुक को कॉपी करती नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed