Urfi On Chahatt: उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर साधा निशाना, बोलीं- पूर्व पति के पैसे नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना...
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना पर इशारों ही इशारों में निशाने पर लिया है। उर्फी ने चाहत पर एक गंभीर आरोप भी लगाया है।
विस्तार
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस लोगों को हैरान को देता है लेकिन इन दिनों उर्फी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना के साथ अपने विवाद की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चाहत ने उर्फी के फैशन सेंस पर सवाल उठाए थे, जिसका जवाब अभिनेत्री ने भी दिया था। वहीं, अब उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उर्फी जावेद ने इशारों ही इशारों में चाहत खन्ना को खरी-खोटी सुना रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चाहत पर एक आरोप भी लगाया है।
View this post on Instagram
बता दें कि चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बाहर ऐसे कपड़े पहनकर कौन जाता है। साथ ही मीडिया पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे भी सेलिब्रिटी बना देगा? चाहत के इस पोस्ट के बाद ही उर्फी के साथ उनका विवाद शुरू हो गया था। चाहत के इसी कमेंट पर उर्फी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ड्रेस को पहनने की वजह बताने के साथ ही चाहत खन्ना के दो तलाक पर भी निशाना साधा था।