फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   urfi javed cover her body by flower social media users troll actress and said Sharam karo

Urfi Javed: सिर्फ दो फूल की मदद से उर्फी जावेद ने ढका अपना शरीर, देख भड़के लोग बोले- शर्म करो

Fri, 04 Nov 2022 04:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

उर्फी जावेद ने नए वीडियो में फिर से अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। इस वीडियो में उर्फी ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर कुछ भी नहीं पहन रखा और उन्होंने सिल्वर रंग के फूल से अपना बॉडी पार्ट ढका है।

विज्ञापन
urfi javed cover her body by flower social media users troll actress and said Sharam karo
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। वह अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार उर्फी ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचाया है। उर्फी जावेद फूल और पत्तियो से कई बार अपना शरीर ढकते हुए नजर आ चुकी हैं और इस बार भी उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। 

विज्ञापन

उर्फी का बोल्ड अवतार
दरअसल, उर्फी जावेद ने नए वीडियो में फिर से अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। इस वीडियो में उर्फी ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर कुछ भी नहीं पहन रखा और उन्होंने सिल्वर रंग के फूल से अपना बॉडी पार्ट ढका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कैमरे की ओर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का प्लाजो पहना हुआ है लेकिन ऊपर उर्फी ने कुछ नहीं पहना। शरीर पर उर्फी ने सिर्फ दो फूल चिपका रखे हैं। साथ में उन्होंने शरीर पर ब्लैक कलर का एक डिजाइन भी बनाया हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया
उर्फी जावेद के इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक जरूर किया है लेकिन कमेंट्स में हर किसी ने उर्फी को ट्रोल किया है। यूजर्स हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शर्म करो।' दूसरे ने लिखा, 'बिना इज्जत के पैसों का क्या करेगी बहन।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'फर्जी।' 

विज्ञापन

बता दें कि उर्फी जावेद ने बीते दिनों शारीरिक संबंध के फायदे बताए थे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गूगल सर्च इंजन का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर शारीरिक संबंध पर साइकोलॉजिस्ट्स क्या कहते हैं, बताया गया था। इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, साइकोलॉजिस्ट्स कहते हैं, नियमित रूप से सेक्स करने से आप अपनी उम्र से सात गुना छोटे लगते हो। सेक्शुअल इंटरकोर्स से एंडॉर्फिन रिलीज होता है जो कि मूड अच्छा करने वाला केमिकल होता है जो कि बेहतर नींद में मदद करता है और स्ट्रेस से राहत दिलाता है। सेक्स से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे हमारी स्किन जवान लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed