फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal

TV Celebs: मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए ये टीवी सितारे, एक अभिनेत्री तो राजघराने से रखती हैं ताल्लुक

Mon, 04 Sep 2023 10:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Sep 2023 10:09 PM IST
सार

इन सितारों ने सिर्फ और सिर्फ अपने शौक के कारण सिनेमा की इस दुनिया में कदम रखा। चलिए आपको बताते हैं ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में, जो बड़े और अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा जगत में आए दिन नए-नए सितारे अपनी किस्मत चमकाने के लिए आते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो बॉलीवुड या फिर छोटे पर्दे पर अपना नाम कमा पाते हैं। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए सितारों को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। सभी की अपनी स्ट्रगल स्टोरी होती है, जिन्हें परिवार के तानों को भी झेलना पड़ता है। लेकिन कुछ टीवी सितारे ऐसे भी हैं, जो मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। इन सितारों ने सिर्फ और सिर्फ अपने शौक के कारण सिनेमा की इस दुनिया में कदम रखा। चलिए आपको बताते हैं ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में, जो बड़े और अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
पर्ल वी पुरी - फोटो : insta
पर्ल वी पुरी
एकता कपूर ने चर्चित सीरियल 'नागिन' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता जल्द ही टी सीरीज की फिल्म 'यारियां 2' से बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत करते नजर आएंगे। कई सीरियल में काम कर पर्ल वी पुरी ने घर-घर में जबर्दस्त पहचान बनाई, लेकिन मुश्किल से ही कोई यह जानता होगा कि वह अमीर खानदान से नाता रखते हैं। उनके पिता आगरा आधारित बिजनेसमैन हैं। अभिनेता का परिवार शहर के नामी बिल्डर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
मदालसा शर्मा - फोटो : instagram
मदालसा शर्मा

'अनुपमा' में काव्या बन अपने अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली मदालसा शर्मा का जन्म ही सिनेमाई परिवार में हुआ था। अभिनेत्री एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं और इनके पिता भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। मदालसा शर्मा का सिर्फ जन्म ही अमीर खानदान में हुआ बल्कि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं।

विज्ञापन

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : social media

मोहिना कुमारी सिंह  
'यह रिश्ता क्या कहलाता है', 'नया अकबर बीरबल', 'दिल दोस्ती डांस' जैसे कई शोज में काम कर चुकीं मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी डांसिंग स्किल्स और अभिनय जौहर से लोगों के दिलों पर राज किया। मोहिना कुमारी सिंह मध्यप्रदेश की रीवा की रहने वाली हैं। वह रीवा में सिर्फ रहती ही नहीं हैं, बल्कि वहां राज भी करती हैं। दरअसल, मोहिना कुमारी सिंह 
रियल लाइफ में एक राजकुमारी हैं और अब महारानी बन गई हैं। वह महाराज पुष्पराज सिंह जुदेव की बेटी हैं।

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण कुंद्रा

टीवी की दुनिया के जाने-माने अभिनेताओं में गिने जाने वाले अभिनेता करण कुंद्रा भी अमीर परिवार से नाता रखते हैं। करण कुंद्रा पंजाब में रियल एस्टेट डेवलपर्स के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एसपी कुंद्रा बिल्डिंग को जरूरी सामानों की स्पलाई करने का बिजनेस करते हैं। वहीं खुद एक्टर का भी पंजाब में इंटरनेशनल कॉल सेंटर है।

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राम कपूर
'बड़े अच्छे लगते हैं' से भारतीय टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाले राम कपूर अब बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं। वह न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि फैट टू फिट जर्नी के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। राम कपूर के पिता भारतीय विज्ञापन के शीर्ष दिग्गजों में से एक थे। उनका परिवार अमीर खानदानों में गिना जाता है।

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुशाल टंडन  
कुशाल टंडन का नाम भी अमीर घराने में जन्मे सितारों की लिस्ट में शुमार है। कुशाल टंडन का परिवार उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े परिवाहन व्यवसाय का मालिक है। उनके पिता बिल्लु टंडन उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट एंड ऑयल से जुड़ा बिजनेस भी है। इसके अलावा कुशाल टंडन के दादाजी लालजी टंडन राजनेता थे।

TV Celebs Come From Rich Family from Yaariyan 2 actor Pearl V Puri Madalsa Sharma Mohena Kumari Singh Kushal
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली

'अनुपमा' से अपने करियर को नई उड़ान देने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली का जन्म रईस खानदान में हुआ था। उनके पिता अनिल गांगुली डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर थे। वहीं उनके भाई विजय गांगुली एक्टर-प्रोड्यूसर हैं। इससे इतर रुपाली गांगुली के पति भी बिजनेसमैन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed