फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv actress veena kapur is not dead reaches police station and files complaint against her murder rumour

Veena Kapur: 'मृत' टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर ने पुलिस स्टेशन पहुंच सबको चौंकाया, बोलीं- बेटे ने मुझे नहीं मारा

Thu, 15 Dec 2022 08:59 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 15 Dec 2022 08:59 AM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का मर्डर नहीं हुआ है और वह जिंदा है। बीते दिनों एक महिला के मर्डर की खबर आई थी, जिसका नाम भी वीणा कपूर था। इसके बाद से लोग अभिनेत्री का मृत समझ उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। 

विज्ञापन
Tv actress veena kapur is not dead reaches police station and files complaint against her murder rumour
वीणा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनय की दुनिया से बीते कुछ दिनों पहले एक हैरान कर देने वाली खबर आई थी कि टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर को उनके बेटे ने मौत के घाट उतार दिया। कहा गया था कि अभिनेत्री के बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए यह कदम उठाया था। लेकिन अब ‘मृत’ अभिनेत्री वीणा कपूर ने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह जिंदा हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
यह मामला थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा कि कैसे एक मृत महिला शिकायत दर्ज करा सकती है, लेकिन यह सच है। दरअसल, हुआ ये था कि मर्डर टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का नहीं, मुंबई के जुहू इलाके में हुआ था और उस मृत महिला का नाम वीणा कपूर था, जिसे उनके बेटे सचिन कपूर ने मारा था। दोनों का नाम एक जैसा होने की वजह से लोगों के बीच कंफ्यूजन हो गई और वे अभिनेत्री वीणा कपूर को ही मृत समझने लगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को लोग श्रद्धांजलि देने लगे। इतना ही नहीं उनके बेटे को भी जमकर ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री वीणा कपूर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी खबरों से आहात हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री वीणा कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जीवित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके बेटे को अपमानित कर रहे हैं, जिस वजह से वह आहत हैं। अभिनेत्री अपनी मौत की अफवाह से परेशान हो गईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाना चुना।

विज्ञापन

अफवाहों ने किया परेशान
अभिनेत्री वीणा कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं परेशान हो गई हूं। मेरे फोटो वायरल हो गए और लोग मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं और मैं अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही हूं। मैं सबको ये बताना चाहती हूं कि मेरे बेटे ने मेरी हत्या नहीं की है। मेरी मौत की गलत खबरें फैलाई गई हैं। इस झूठी अफवाह से मुझे काम मिलना भी बंद हो गया है।' गौरतलब हो कि जिस महिला का मर्डर हुआ है उसका नाम भी वीणा कपूर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed