फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actor vivian dsena secret marriage with her girlfriend nouran aly know inside story

Vivian-Nouran : मिस्र की इस हसीना संग विवियन डीसेना ने रचाई सीक्रेट वेडिंग , पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

Mon, 06 Mar 2023 01:06 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 01:06 AM IST
सार

टीवा एक्टर विवियन डीसेना की मिस्र में रहने वाली नूरन अली के साथ उनकी अफेयर की खबरें आईं थीं। अब खबर है कि दोनों ने गुपचुप तरिके से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन और नूरन एक साल से साथ रह रहे थे, जिसके बाद दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। 

विज्ञापन
tv actor vivian dsena secret marriage with her girlfriend nouran aly know inside story
विवियन डीसेना,नूरन अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवियन डीसेना टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। विवियन का दो साल पहले अपनी पत्नी वाहबीज डोरबाजी से तलाक हुआ था, जिसके बाद मिस्र में रहने वाली नूरन अली के साथ उनकी अफेयर की खबरें आईं थीं। वहीं, अब खबर है कि दोनों ने गुपचुप तरिके से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन और नूरन एक साल से साथ रह रहे थे, जिसके बाद दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। 
विज्ञापन


सीक्रेट वेडिंग पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
एक्टर के तरफ अब तक शादी की खबर पर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी को एक सीक्रेट वेडिंग की तरह रखना चाहते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी के मुंबई के लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट में रहे रहे हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि विवियन और नूरन एक साल से लिव-इन मे रह रहे थे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता डेटिंग  में विश्वास नहीं रखते हैं, इसलिए उन्होंने नूरन के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
विज्ञापन


पेशे से एक पत्रकार रह चुकीं हैं नूरन अली
मिस्र की यह हसीना नूरन अली पेशे से एक पत्रकार रह चुकीं हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान विवियन डीसेना ने कहा था कि लगभग चार साल पहले नूरन ने इंटरव्यू के सिलसिले में उनसे बात की थी, जिसके बाद एक्टर ने तीन महीने के लंबे इंतजार कराने के बाद उन्हें अपना इंटरव्यू दिया था। वहीं, विवियन ने बताया था कि पहली ही मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और उसके बाद यह दोस्ती प्यार में तबदील हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला
एक इंटरव्यू से शुरू हुई यह प्रेम कहानी शादी तक जा पहुंची। फिलहाल अभी तक एक्टर ने अपनी शादी की खबर पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल, वह अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं सबसे हुरियारे, होली पर जमकर करते हैं मस्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed