फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Top Horror TV Shows List Nazar Shaitani Rasmein Jaadu Teri Nazar Qayamat Ki Raat Noyontara

Serial Noyontara: ‘नॉयनतारा’ सीरियल में दिखेगी भूत-प्रेतों की कहानी, टीवी के ये हॉरर सीरियल भी रहे मशहूर

Sun, 25 May 2025 02:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 May 2025 02:46 PM IST
सार

हॉरर जॉनर की फिल्मों को पसंद करने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग है। टीवी पर भी हॉरर जॉनर के सीरियल दर्शकों को पसंद आते हैं। जल्द ही एक नया सीरियल ‘नॉयनतारा’ भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, इसमें भी भूतों का एंगल कहानी का हिस्सा है। इससे पहले भी कई हॉरर जॉनर के सुपरनेचुरल सीरियल टीवी पर मशहूर हुए। 

विज्ञापन
Top Horror TV Shows List Nazar Shaitani Rasmein Jaadu Teri Nazar Qayamat Ki Raat  Noyontara
टीवी के हॉरर-सुपरनेचुरल सीरियल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

जल्द ही एक सीरियल ‘नॉयनतारा’ में एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, वह शादी करके नए घर में आती है तो उसका सामना एक नहीं कई भूतों, आत्माओं से होता है। उसके ससुराल का भूतों से क्या नाता है? इसी उलझन को नॉयनतारा सुलझ जाएगी। इस सीरियल में लीड रोल में श्रुति बिष्ट, अर्जुन चक्रवर्ती और नारायणी शास्त्री  हैं। इससे पहले भी कई हॉरर सीरियलों ने दर्शकों को डराया है, जानिए ऐसे ही कुछ चर्चित सीरियल के बारे में। 

विज्ञापन

 

Top Horror TV Shows List Nazar Shaitani Rasmein Jaadu Teri Nazar Qayamat Ki Raat  Noyontara
सीरियल 'जादू तेरी नजर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जादू तेरी नजर
सीरियल ‘जादू तेरी नजर-डायन का मौसम’ भी एक सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरियल है। इस सीरियल में डायन की कहानी को दिखाया गया है। सीरियल में खुशी दुबे, जियान खान, अदिति शर्मा और अंतरा बिस्वास (मोनालिसा) जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आए। यह सीरियल कई बार टीआरपी लिस्ट में भी शामिल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Horror TV Shows List Nazar Shaitani Rasmein Jaadu Teri Nazar Qayamat Ki Raat  Noyontara
सीरियल 'नजर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नजर 
सीरियल ‘नजर’ भी एक हॉरर, सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरियल है। इसके दो सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन 2018 में दर्शकों को देखने को मिला था। पहले सीजन में माेनालिसा, नियति फतनानी और हर्ष राजपूत लीड रोल में थे। इस सीरियल में डायन के रोल में मोनालिसा नजर आईं। दूसरा सीजन 2020 में प्रीमियर हुआ, इसमें मोनालिसा और श्रुति शर्मा लीड रोल में दिखीं।  

विज्ञापन

शैतानी रस्में 
यह सीरियल हॉरर फैंटेसी के साथ रोमांटिक ड्रामा भी था। पिछले साल यह सीरियल दर्शकों को देखने को मिला। इसके पहले सीजन में नकिया हाजी, विभव रॉय ने लीड रोल निभाए। दूसरे सीजन में सुमित सिंह और रेयांश वीर चड्ढा ने लीड रोल निभाए थे। इसकी कहानी में एक परिवार के छिपे हुए डरावने राज सीरियल की लीड एक्ट्रेस के सामने आते हैं। 

Top Horror TV Shows List Nazar Shaitani Rasmein Jaadu Teri Nazar Qayamat Ki Raat  Noyontara
'कयामत की रात' सीरियल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कयामत की रात
‘कयामत की रात’ साल 2018 का एक हिट सुपरनेचुरल, हॉरर ड्रामा सीरियल था। इसमें लीड रोल में करिश्मा तन्ना, निर्भय वाधवा और विवेक दहिया नजर आए। सीरियल में मधुरिमा तुली भी अहम किरदार निभाती दिखीं। इस सीरियल में प्यार, पुनर्जन्म की कहानी के साथ भूत वाला एंगल भी शामिल था। 

पिश्चानी 
साल 2022 में एक सीरियल ‘पिश्चानी’ भी दर्शकों को देखने को मिला। इस सीरियल में नायरा बैनर्जी, जिया शंकर और हर्ष राजपूत लीड रोल निभाते दिखे। सीरियल की कहानी एक लड़की रानी है, जो असल में एक पिश्चानी है। वह एक परिवार से बदला लेना चाहती है। इसी कहानी के साथ सीरियल आगे बढ़ता है और दर्शकों को डराने में कामयाब रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed