फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show Pinky Bua Aka Upasana Singh Alleations Against Actor Deepak Qazir Kejriwal Video Viral

Upasna Singh: 'पिंकी बुआ' ने इस सीनियर एक्टर पर लगाया बदतमीजी का आरोप; जमकर हुआ झगड़ा, वीडियो वायरल

Wed, 04 Feb 2026 03:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Feb 2026 03:47 PM IST
सार

Upasna Singh Video: बीते दिनों चर्चित अभिनेत्री और सिंटा (CINTAA) की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह और सीनियर एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ है। दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Pinky Bua Aka Upasana Singh Alleations Against Actor Deepak Qazir Kejriwal Video Viral
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द कपिल शर्मा शो' की 'पिंकी बुआ' अभिनेत्री उपासना सिंह ने 'कहानी घर घर की' फेम एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपासना सिने एवं टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) की सीनियर सेक्रेटरी हैं। उनका आरोप है कि दीपक काजिर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। अभिनेत्री ने मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Pinky Bua Aka Upasana Singh Alleations Against Actor Deepak Qazir Kejriwal Video Viral
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस - फोटो : सोशल मीडिया

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई थी तीखी बहस
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो  26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान का है। उपासना और दीपक के बीच झगड़े की शुरुआत कहां से हुई, यह तो स्पष्ट नहीं है। मगर, इसमें उपासना माइक पर भाषण देती दिख रही हैं। इसी बीच दीपक काजिर तेज आवाज में कहते हैं, 'मैडम, मैडम एक मिनट'। इस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अभी बोल रही हूं'। दीपक काजिर कहते हैं, 'नहीं आप नहीं बोलेंगी'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Manjrekar 😎 (@bollywood_videographer)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Pinky Bua Aka Upasana Singh Alleations Against Actor Deepak Qazir Kejriwal Video Viral
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस - फोटो : सोशल मीडिया

उपासना बोलीं- 'मैं सिंटा की जनरल सेक्रेटरी हूं'
इस बीच दीपक एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'दीपक जी ने बहुत गलत बात की है'। इसके बाद उपासना और दीपक काजिर के बीच जोरदार बहस होती है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं। इस बीच दीपक काजिर से उपासना कहती हैं, 'मैं सिंटा की जनरल सेक्रेटरी हूं'। तभी दीपक काजिर कहते हैं, 'मैं यहां पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट था'।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Pinky Bua Aka Upasana Singh Alleations Against Actor Deepak Qazir Kejriwal Video Viral
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस - फोटो : सोशल मीडिया

सिंटा ने शुरू की मामले की जांच
इसके बाद उपासना ने दीपक काजिर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा, 'इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा। थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं'। वीडियो में उपासना सिंह के बराबर में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स चिंता जरा रहे हैं। सिंटा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed