{"_id":"69c0cef8087ed2c0b1000438","slug":"the-50-show-winner-shiv-thakare-praise-by-faisal-shaikh-but-social-media-users-reaction-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘द 50’ विनर शिव ठाकरे को रनरअप ने दी बधाई, यूजर्स फैसल शेख के सपोर्ट में उतरे; बोले- ‘आप ही असली विजेता…’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
‘द 50’ विनर शिव ठाकरे को रनरअप ने दी बधाई, यूजर्स फैसल शेख के सपोर्ट में उतरे; बोले- ‘आप ही असली विजेता…’
Mon, 23 Mar 2026 10:57 AM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:57 AM IST
सार
Shiv Thakare Trolling: रविवार को शिव ठाकरे रियलिटी शो ‘द 50’ के विजेता बने। रनरअप एक्टर फैसल शेख रहे। जीत के बाद फैसल ने शिव ठाकरे को बधाई दी, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स के अलग ही सुर सुनाई दिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स शिव ठाकरे को विजेता बनने का हकदार नहीं मान रहे हैं। जानिए, क्यों?
विज्ञापन
शिव ठाकरे और फैसल शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivthakare9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो ‘50’ के लंबे समय को पार करते हुए शिव ठाकरे ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। शो में फैसल शेख ने भी बढ़िया गेम खेला था, वह भी विजेता बनने की दौड़ में थे, लेकिन ऐसा हो ना सका। शिव जब विनर बने तो फैसल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। वहीं फैसल शेख की पुरानी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर अलग ही लीक पर चलते दिखे। वह शिव ठाकरे को विजेता मानने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
फैंस ने फैसल को कहा विनर
फैसल शेख की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कई यूजर्स ने उन्हें ‘द 50’ शो का असली विनर उन्हें ही माना। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘विनर बनना आप डिजर्व करते थे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हमारे लिए विर फैजू है।’ कई यूजर ने कहा कि फैसल ने उनका दिल जीत लिया है। इसी तरह के कई कमेंट फैसल के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने किए हैं।
विज्ञापन
विनर बनने वाले शिव ठाकरे कौन हैं?
शिव ठाकरे एक इंडियन रियलिटी टीवी स्टार हैं। उन्होंने 'रोडीज राइजिंग', 'बिग बॉस मराठी सीजन 2', 'बिग बॉस 16', 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे रियलिटी शो किए। कई एड फिल्मों में भी नजर आए। 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के तो वह विनर भी रहे हैं।
विज्ञापन
शिव ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivthakare9
इन सेलेब्स की भी शो में रही चर्चा
शिव ठाकरे और फैसल के अलावा शो में काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ भी काफी चर्चा में रहे। इन सभी के बीच कड़ी टक्कर थी। लेकिन आखिर में शिव ठाकरे ने अपने लिए विजेता की ट्रॉफी की। साथ ही 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर जीते हैं।
शिव ठाकरे और फैसल के अलावा शो में काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ भी काफी चर्चा में रहे। इन सभी के बीच कड़ी टक्कर थी। लेकिन आखिर में शिव ठाकरे ने अपने लिए विजेता की ट्रॉफी की। साथ ही 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर जीते हैं।