फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah makers apologies to audience after mentioning wrong year of Ae Mere Wattan Ke Logo song by Lata Mangeshkar

TMKOC: लता मंगेश्कर के गाने को लेकर गलत जानकारी देने पर ट्रोल हुए तारक मेहता के मेकर्स, मांगनी पड़ी माफी

Tue, 26 Apr 2022 03:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 26 Apr 2022 03:37 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसके लोकप्रियता समय के साथ और भी बढ़ रही हैं।सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में मेकर्स से एक गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर माफी मांगी।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah makers apologies to audience after mentioning wrong year of Ae Mere Wattan Ke Logo song by Lata Mangeshkar
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसके लोकप्रियता समय के साथ और भी बढ़ रही हैं। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो का फैन बेस भी काफी बढ़िया है। हर उम्र के लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में मेकर्स से गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें माफी मांगनी पड़ी। यह गलती स्वर कोकिला लता मंगेशकर से जुड़ी हुई थी।

विज्ञापन

दरअसल, हुआ यूं कि सोमवार को शो आया ता उनमें दिखाया गया कि पूरी गोकुलधान सोसायटी क्लब में इकट्ठा हुई थी। इस दौरान पुराने जमाने के गानों को बजकर सभी उन पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच लता मंगेशकर के गाने 'ए मेरे वतन के लोगों' भी बजाया गया। इस गाने के बारे में बात करते हुए मिस्टर भिड़े ने कहा कि यह गीत 1965 में रिलीज हुआ था और जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लता मंगेशकर को इस गाने को गाते हुए सुना तो उनकी आंखें भर आई थी।  
विज्ञापन

शो में गाने की बताई गई गाने की रिलीज डेट गलत थी, ऐसे में शो को ट्रोल किया जाने लगा। इसके बाद शो के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि हम अपने शुभचिंतकों, फैंस और दर्शकों से माफी मांगना चाहते हैं। आज के एपिसोड में हमने 'ए मेरे वतन के लोगों' की रिलीज डेट 1965 बता दी थी। यह गाना 26 जनवरी 1963 में आया था। हम अपनी गलती में सुधार कर करते हैं और भविष्य में  ऐसा न हो इसका ख्याल रखेंगे। आपका असित मोदी और तारक मेहता की पूरी टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed