फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actress Munmun Dutta Responding the news of his arrest said that I am deeply saddened

Mummun Dutta: मुनमुन दत्ता को पुलिस ने नहीं किया था गिरफ्तारी, अभिनेत्री ने सामने आकर बताई वायरल खबर की सच्चाई

Tue, 08 Feb 2022 06:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Feb 2022 06:39 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। मुनमुन ने बताया कि वह गिरफ्तार नहीं हुई थीं बल्कि वह रूटीन पूछताछ के लिए गई थीं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actress Munmun Dutta Responding the news of his arrest said that I am deeply saddened
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में, ऐसी खबर उड़ी कि मुनमुन दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले साल मुनमुन दत्त के खिलाफ यू-ट्यूब पर जातिगत टिप्पणी करने की वजह से हरियाणा के हंसी कस्बे में मामला दर्ज किया गया था। दावा किया गया कि मुनमुन दत्ता को इसी मामले में हरियाणा पुलिस ने औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। कहा तो ये भी गया कि पुलिस ने एक्ट्रेस से चार घंटे तक पूछताछ भी की। लेकिन अब मुनमुन दत्ता ने इन सब खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actress Munmun Dutta Responding the news of his arrest said that I am deeply saddened
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया है कि वह सिर्फ एक रूटीन पूछताछ के लिए गई थीं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है और उन्हें अंतरिम जमानत भी मिल गई थी। मुनमुन दत्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘मैं गिरफ्तार हो गई थी, इन अफवाहों के खिलाफ में बताना चाहूंगी कि मैं बस एक रूटीन पूछताछ के लिए पुलिसवालों के साथ गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actress Munmun Dutta Responding the news of his arrest said that I am deeply saddened
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन ने आगे कहा, ‘मुझे गिरफ्तार नहीं किया था बल्कि शुक्रवार को जब मैं कोर्ट गई थी तो पूछताछ के लिए जाने से पहले ही मुझे अंतरिम जमानत दे दी गई थी। हंसी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने मुझसे तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की और केस से जुड़ी जरूरी जानकारियां नोट कीं। वे बहुत ही शालीनता से बात कर रहे थे और अच्छा बर्ताव कर रहे थे।'

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actress Munmun Dutta Responding the news of his arrest said that I am deeply saddened
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने इस तरह की खबरों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मैंने भी पुलिसकर्मियों के साथ शालीनता दिखाई और पूरी पूछताछ के दौरान अपना रवैया ऐसा ही रखा। मुझे दिल से बहुत दुख हो रहा है कि केस को लेकर इस तरह की बातें उड़ाई जा रही हैं ताकि हेडलाइन्स बनाई जा सकें। जिस तरह के क्लिकबेट हेडिंग और फोटो इस्तेमाल किए जा रहे हैं वो बहुत भावुक करने वाले हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed