फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapnil-Leena: टीवी के 'कृष्ण' ने असल जिंदगी में भी रचाई रासलीला, एक से लिया तलाक, दूसरी से इस शर्त पर की शादी

Fri, 16 Dec 2022 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Swapnil Joshi and Leena Aradhye marriage anniversary know about shri krishna show actor love story
स्वप्निल जोशी,लीना आराध्ये - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्री कृष्ण' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी को घर-घर में पहचान मिली थी। दर्शकों ने असल जिंदगी में भी स्वप्निल को कृष्ण भगवान मानकर उनकी पूजा की थी। कृष्णा का किरदार निभाने वाले स्वप्निल असल जिंदगी में भी रासलीला रचा चुके हैं। दरअसल, स्वप्निल ने दो शादियां कीं। आज स्वप्निल जोशी और लीना आराध्ये की शादी की सालगिरह है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, स्वप्निल और लीना कैसे एक-दूसरे की मोहब्बत में डूबे...

Swapnil Joshi and Leena Aradhye marriage anniversary know about shri krishna show actor love story
स्वप्निल जोशी,लीना आराध्ये - फोटो : सोशल मीडिया

अपर्णा से की पहली शादी
स्वप्निल जोशी की लव लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। उन्होंने दो बार शादी की। स्वप्निल की पहली शादी अपर्णा जोशी से हुई थी। दरअसल, स्वप्निल को पहली बार तब प्यार हुआ था, जब वह 11वीं में थे। उस दौरान उनकी मुलाकात अपर्णा से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद उन्होंने 2005 में शादी कर ली। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। शादी के चार साल बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

यह भी पढ़ें: Pathaan: विरोध के बाद भी दीपिका की इन फिल्मों ने की थी बंपर कमाई, क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?

Swapnil Joshi and Leena Aradhye marriage anniversary know about shri krishna show actor love story
स्वप्निल जोशी,लीना आराध्ये - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्निल को दूसरी बार हुआ प्यार
स्वप्निल अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और दो साल बाद उन्हें एक बार फिर मोहब्बत हुई। स्वप्निल की जिंदगी में लीना आराध्ये की एंट्री हुई। स्वप्निल और लीना की मुलाकात मुंबई में हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। मीडिया में स्वप्निल ने अपने और लीना के रिश्तो का खुलासा किया। दोनों ने 2011 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। अब स्वप्निल और लीना एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। स्वप्निल अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2: हॉरर यूनिवर्स पर अब भी कायम दिनेश विजन का भरोसा, ‘भेड़िया’ फ्लॉप होने के बावजूद शुरू करेंगे 'स्त्री 2

विज्ञापन
विज्ञापन
Swapnil Joshi and Leena Aradhye marriage anniversary know about shri krishna show actor love story
स्वप्निल जोशी,लीना आराध्ये - फोटो : सोशल मीडिया

इस शर्त पर हुई थी शादी
स्वप्निल और लीना की प्रेम कहानी में दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे, लेकिन उनकी शादी एक शर्त पर हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता स्वप्निल ने अपनी शादी से पहले लीना आराध्ये के सामने एक शर्त रखी थी। स्वप्निल ने लीना से कहा था कि उन्हें शादी के बाद उनके परिवार के साथ ही रहना होगा। लीना भी अपनी सास के साथ रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने स्वप्निल की इस शर्त को मान लिया और शादी के लिए हां कर दी।

यह भी पढ़ें: Pathaan: ‘इंसान का मन काला होता है, जो रंग में धर्म देखता है’,बिकिनी बवाल के बीच दीपिका का पुराना वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed