{"_id":"5e259bcb8ebc3e4b2f0888f6","slug":"sunny-hinduja-will-see-in-tv-serial-mere-dad-ki-dulhan-with-varun-badola-and-shweta-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे डैड की दुल्हन' में सनी हिंदुजा की एंट्री, 'मर्दानी 2' से 'द फैमिली मैन' तक का रहे हैं हिस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'मेरे डैड की दुल्हन' में सनी हिंदुजा की एंट्री, 'मर्दानी 2' से 'द फैमिली मैन' तक का रहे हैं हिस्सा
Mon, 20 Jan 2020 05:53 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 20 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sunny Hinduja
- फोटो : amar ujala mumbai
'मर्दानी 2' और 'द फैमिली मैन' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके अभिनेता सनी हिंदुजा अब टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह डॉ. अनुराग मल्होत्रा का किरदार अदा करेंगे। उनके आने से वरुण बडोला और श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री पर भी असर पड़ेगा। वह श्वेता (गुनीत सिक्का) को आकर्षित करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए सनी बताते हैं, ' मैं अब तक सिर्फ सीमित समय वाले कंटेंट से भरपूर शोज का हिस्सा रहा हूं। यह शो (मेरे डैड की दुल्हन) भी उसी की अगली कड़ी है।' गौरतलब है कि वह इससे पहले कुछ टीवी शोज कैमियो रोल कर चुके हैं।
विज्ञापन
वेब सीरीज और फिल्मों में जारी रहेगा काम
'द फैमिली मैन' से लेकर 'पिंकी मेम साहब' और 'ब्रृज मोहन अमर रहे' जैसी सीरीज में अभिनय कर चुके सनी ने आगे बताया, 'मैं पूरी तरह से छोटे पर्दे की तरफ ही नहीं मुड़ गया हूं। मैं इसके साथ ही कुछ वेब सीरीज भी कर रहा हूं। एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा अपने काम को निखारना चाहता हूं। इस दिशा में फिल्मों से लेकर वेब और टीवी, जहां भी अच्छा काम मिलेगा मैं उसे खुशी से स्वीकार करूंगा। माध्यम से अधिक मैं अपने किरदार पर ध्यान देता हूं। '
विज्ञापन
पसंद आया शो में किरदार
शो में डॉ. अनुराग मल्होत्रा के किरदार को स्वीकार करने को लेकर उन्होंने कहा, 'मुझे यह किरदार काफी अपना सा लगा है. इस वजह से मैंने सोचा कि मैं जितना असल नजर आ सकूं उतना अच्छा होगा। शो में मेरा किरदार एक सुनियोजित जिंदगी जीता है। वह अपने बुढ़ापे के लिए एक साथी की तलाश कर रहा है और ऐसे में उसकी मुलाकात गुनीत सिक्का से होती है जो उसे भा जाती है। मैंने श्वेता और वरुण के अभिनय की काफी तारीफ सुनी है। अब इन सभी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
पढ़ें: ‘शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च में विधु ने किया सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से करना चाहते थे खुदकुशी