{"_id":"58e0cd964f1c1b4a3e5b3f1a","slug":"sunil-grover-show-in-delhi-went-houseful-audience-enjoyed-the-show-more-than-kapil-shama-s-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल फ्लॉप लेकिन सुनील हुए हिट, दिल्ली में शो गया हाउसफुल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल फ्लॉप लेकिन सुनील हुए हिट, दिल्ली में शो गया हाउसफुल
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
सुनील से लड़ाई के बाद भले कपिल को नुकसान को झेलना पड़ रहा है लेकिन सुनील इस वक्त जमकर कमाई कर रहे हैं। कपिल से अलग होने के बाद सुनील ने पहली बार दिल्ली में परफॉर्म किया जहां उन्हें खूब वाहवाही मिली।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुनील का 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी क्लीनिक' हाउसफुल गया। दर्शकों ने इस शो को अपना भरपूर प्यार दिया है। सुनील ने यहां 'डॉ. मशहूर गुलाटी' और 'रिंकू भाभी' का अपना फेमस किरदार निभाया। जिसे देख दर्शक लोट-पोट हो गए। उनका साथ 'द कपिल शर्मा शो' में बंपर का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा ने दिया। दोनों की जोड़ी ने इतनी शानदार परफॉर्मेंस दी कि लोग कपिल को बिलकुल ही भूल गए।
एक ओर सुनील हिट शो दे रहे हैं तो दूसरी ओर कपिल अपने शो के शूट बार-बार कैंसिल कर रहे हैं। खबरें ये भी आई थीं कि कपिल ने शूट सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दिया क्योंकि दर्शकों को शो देख कर हंसी नहीं आई थी। अब इससे तो साफ पता चल रहा है कि कपिल से ज्यादा दर्शकों को सुनील भाते हैं।